: जानकी निवास के महंत बने महामंडलेश्वर मदनमोहन दास महात्यागी
Mon, Jul 14, 2025
जानकी निवास के महंत बने महामंडलेश्वर मदनमोहन दास महात्यागीसंत-महंत एवं धर्माचार्यों ने उन्हें जानकी निवास प्रमाेदवन निमिया बाबा का स्थान की महंती साैंपी है, जिस पर वह अक्षरशा खरा उतरेंगे: महंत मदनमोहन दासअयाेध्या। रामनगरी की सुप्रसिद्ध पीठ जानकी निवास प्रमाेदवन का नया महंत महामंडलेश्वर मदनमोहन दास महात्यागी महाराज काे बनाया गया। साेमवार काे मंदिर प्रांगण में महंताई समाराेह का आयोजन हुआ। समाराेह में अयोध्याधाम के विशिष्ट संत-महंत, धर्माचार्यों ने साधुशाही परंपरानुसार महामंडलेश्वर मदनमोहन दास महात्यागी महाराज काे कंठी, चादर, तिलक महंती की मान्यता प्रदान किया। अपनी ताजपाेशी से वह बहुत ही अभिभूत दिखे। इस अवसर पर नवनियुक्त महंत महामंडलेश्वर मदनमोहन दास महाराज ने कहा कि संत-महंत एवं धर्माचार्यों ने उन्हें जानकी निवास प्रमाेदवन की महंती साैंपी है। जिस पर वह अक्षरशा खरा उतरेंगे। उनके द्वारा ऐसा काेई कार्य नही किया जायेगा, जिसमें महंत पद और मंदिर की प्रतिष्ठा धूमिल हाे। सदैव महंत पद की प्रतिष्ठा बनाकर चलेंगे। मठ का सर्वांगीण विकास करेंगे। मंदिर में ठाकुरजी की सेवा संग गाै, संत, विद्यार्थी, आगंतुक सेवा सुचार रूप से चलती रहेगी। जैसा गुरुदेव के समय से हाेती हुई चली आ रही है। आश्रम में सभी उत्सव, समैया, त्याेहार आदि परंपरानुसार मनाया जाता रहेगा। अंत में नवनियुक्त महंत मदनमोहन दास महाराज ने पधारे हुए संत-महंत, धर्माचार्यों काे अंगवस्त्र ओढ़ाकर भेंट-विदाई दिया। महंताई समाराेह में मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, श्रीमहंत परमहंस वैष्णव दास, खाकचौक के श्रीमहंत बृजमोहन दास, कनक महल के श्रीमहंत महामंडलेश्वर सीताराम दास महात्यागी, तिकाेनिया मंदिर के महंत महामंडलेश्वर हरेराम दास, दिगंबर अखाड़ा के उत्तराधिकारी महंत रामलखन दास, महंत रामदास महात्यागी, बालयाेगी संत रामप्रिया दास, रामचरितमानस विद्यापीठ के महंत कमलादास रामायणी, महंत रामकुमार दास, बड़ाफाटक के महंत संदीप दास, नंदीग्राम चित्रकुटी मंदिर के महंत उत्तम दास, महंत रामलाेचन शरण, महंत अवधकिशाेर शरण, महंत राजन बाबा, पहलवान मनीराम दास, पूर्व पार्षद पुजारी रमेश दास, महंत प्रियाप्रीतम शरण, स्वामी छविराम दास, महंत प्रियाशरण, महंत भूषण दास, महंत राममिलन दास, समाजसेवी विकास श्रीवास्तव आदि माैजूद रहे।
: महंत राम भूषण दास महाराज को संतों ने किया नमन
Mon, Jul 14, 2025
महंत राम भूषण दास महाराज को संतों ने किया नमनश्री पंच रामानन्दी निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्री हनुमत कथा मंडपम में हुआ विशाल भंडारा, संतों का हुआ परम्परागत स्वागतअतिथियों का स्वागत अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत गौरीशंकर दास महाराज ने कियाअयोध्या। श्री हनुमानगढ़ी के पट्टी बसंतिया के साकेतवासी पूज्य श्री नंदराम दास जी महाराज शिष्य साकेत वासी राम भूषण दास जी का साकेतवास उपरांत विशाल भंडारा का आयोजन आज श्री पंच रामानन्दी निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्री हनुमत कथा मंडपम में हुआ। जिसमें हनुमानगढ़ी समेत पूरी अयोध्या के संतों महंतों ने राम भूषण दास महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम का संयोजन महंत रमेश दास महाराज एवं संत अभय दास महाराज पुजारी ने किया। श्री बनवासी राम आश्रम एवं श्री बनवासी राम सेवा संस्थान ट्रस्ट दंत धवन कुंड तिराहा के तत्वावधान में संतों का परम्परागत तरीकें से स्वागत हुआ। संतों का अभिनन्दन पट्टी बसंतिया के वरिष्ठ नागा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत गौरीशंकर दास महाराज ने किया। इस मौके पर निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, महासचिव महंत सत्यदेव दास, जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य महाराज, वृंदावन से पधारे महंत सनतकुमार शरण, हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास, तुलसीदास जी की छावनी पीठाधीश्वर महंत जनार्दन दास, प्रयागराज से पधारे महंत राम दास, पट्टी बसंतिया के महंत राम चरण दास, महंत धर्म दास, संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत गिरीश दास, महंत मनीष दास, महंत हरिभजन दास, महंत राघव दास, महंत राजेश दास पहलवान, महंत रामकुमार दास, महंत हरिनाम शरण, मेघनाथ दास, उपेंद्र दास, सूर्यभान दास, पुजारी राजन दास सहित बड़ी संख्या में नागा साधु संत मौजूद रहें।
: होटल शुभगिरी महल राम भक्तों को देगा बेहतर सुविधा:कुशाग्र विक्रम सिंह
Sat, Jul 12, 2025
होटल शुभगिरी महल राम भक्तों को देगा बेहतर सुविधा:कुशाग्र विक्रम सिंहहोटल शुभगिरी महल का संचालन मां ललिता एकोमोडेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाशुभगिरी महल में वृद्ध व गरीब रामभक्तों के रहने व खाने के लिए है विशेष सुविधाअयोध्या। रामनगरी के श्री राम पथ पर तुलसी उद्यान के ठीक पीछे शुभगिरी महल का भव्य शुभारंभ आज महापौर ने फीता काटकर किया। होटल का संचालन मां ललिता एकोमोडेशन प्राइवेट लिमिटेड द्धारा किया जायेगा। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने पार्किंग सुविधा से युक्त शुभगिरी महल होटल के शुभारंभ अवसर पर बताया कि मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या विकास की ओर अग्रसर है। श्रद्धालु निरंतर बढ़ रहे हैं नगर निगम श्रद्धालुओं की सेवा में लगा है तो वहीं अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए नृत्य नये सुविधाओं की व्यवस्था हो रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को तुलसी उद्यान के पीछे पार्किंग सुविधा के साथ नए शुभगिरी महल होटल का उद्घाटन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की रहने खाने और गाड़ी सुरक्षित खड़ी करने की उचित व्यवस्था की गई है।
होटल शुभगिरी महल का संचालन मां ललिता एकोमोडेशन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है। होटल शुभगिरी महल के निर्देशक कुशाग्र विक्रम सिंह ने बताया कि श्री राम की नगरी में होटल और होमस्टे प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारी संख्या में खुले लेकिन अधिकतर होटल के पास पार्किंग सुविधा नहीं है हमारे यहां आठ कमरे श्रद्धालुओं के सुविधा के अनुरूप बनाए गए हैं जिसमें टॉयलेट बाथरूम पानी व्यवस्था है और बहुत जल्द भोजन की भी व्यवस्था प्रारंभ हो जायेगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में यह मेरा पहला अनुभव है लेकिन इसके लखनऊ में हमारे कम्पनी द्बारा होटल संचालित हो रहा है और आगामी हम नैमिषारायण और काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस में होटल खोलने की तैयारी कर रहें है। 2027 तक हम वहां भी संचालित कर देंगे। इस दौरान कुशाग्र विक्रम सिंह के पिता आनंद विक्रम सिंह ने महापौर गिरिशपति त्रिपाठी को बुकें देकर सम्मानित किया और परिवार के सभी लोग महाराजजी से आशीर्वाद प्राप्त किया।