: राम भक्तों के लिए यह एक अमूल्य निधि : महंत सजय दास
Sun, Dec 5, 2021
-अब देश विदेश के पत्रों पर होगा हनुमान गढ़ी के शिखर का चित्र
अयोध्या। फैजाबाद प्रधान डाकघर में डाक विभाग ने श्री हनुमानगढ़ी अयोध्या पर चित्रमय तारीख मुहर का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रम के साथ मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा लल्लू सिंह तथा विशिष्ट अतिथि हनुमान गढ़ी के शीर्ष श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के उत्तराधिकारी व संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत
संजय दास ने एलबम का विमोचन प्रवर अधीक्षक डाकघर आर एन यादव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि महंत संजय दास महाराज ने कहा कि अयोध्या की पहचान श्री हनुमानगढ़ी को विश्व पटल पर लाने के लिए चित्रमय मुहर के शुभारंभ से विदेशों में भी अयोध्या विद्यमान होगा। यह चित्रमय तारीख मुहर की छाप देश विदेश के सभी आने जाने वाले पत्रों में होने से न सिर्फ देश के भीतर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अयोध्या के सांस्कृतिक दूत का कार्य करेगा। मुहर पर श्री हनुमानगढ़ी के शिखर का चित्र होने से लोगों की आस्था का विस्तार होगा युवा पीढ़ी भी अयोध्या के बारे में जानकारी रखने के लिए उत्सुकता बढ़ेगा । महंत संजय दास महाराज ने कहा कि डाक विभाग सदैव सांस्कृतिक राजदूत की भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इस मुहर से पूरे विश्व में अयोध्या और श्रीराम से जुड़े सांस्कृतिक सम्बन्धों का प्रसार होगा। दुनिया भर के राम भक्तों के लिए यह एक अमूल्य निधि की तरह साबित होगा। संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास ने कहा कि रामायण काल में माता सीता को भगवान राम का सन्देश हनुमान जी ने दिया था आज इस युग में हनुमान जी सबसे बड़े भगवान हैं पत्रों पर हनुमान गढ़ी के शिखर लगी मुहर मिलने से आस्था बढ़ेगी दूर दूर के दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ेगी । हनुमान गढ़ी पर मुहर जारी करवाने के लिए श्री दास ने प्रधानमंत्री व संचार मंत्री को बधाई दिया। इस दौरान प्रवर अधीक्षक डाकघर आर एन यादव ने बताया कि इस मुहर की मांग सांसद लल्लू सिंह के द्वारा किया गया था। अब सभी आने जाने वाले पत्रों पर इसकी छाप होगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा। इस दौरान अभिषेक दास, सीनियर पोस्टमास्टर एस आर गुप्ता, सहायक अधीक्षक अजय पाण्डेय, मनोज कुमार, सिंकू रावत, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, हिमान्शु कनौजिया, शैलेन्द्र भास्कर, पंकज सिंह आदि सैकड़ों मौजूद रहे।
: श्रीराम विवाह महोत्सव मनाने का अंदाज अपने आप में निराला है
Sun, Dec 5, 2021
रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों में शुमार दशरथ राज महल बड़ा स्थान का श्रीराम विवाह महोत्सव मनाने का अंदाज अपने आप में निराला है। महंत जी दशरथ की भूमिका में दोनो हाथों से न्यौछावरी लुटाते हुए अपने आराध्य का पावन उत्सव मनाते है। पूरा मंदिर इस महोत्सव में शामिल होकर विवाह के भाव रुपी रस से सराबोर होकर खुद को आनंदित महसूस कर रहे है। यह पूरा आयोजन बिंदुगाद्यायाचार्य जी महाराज के कृपापात्र शिष्य मंगल भवन व सुंदर सदन पीठाधीश्वर महंत कृपालु रामभूषण दास जी के देखरेख में सम्पादित हो रहा है। मंदिर में व्यासपीठ से श्रीराम कथा की अमृत वर्षा हरिधाम गोपाल पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य कर रहे है।रामदिनेशाचार्य जी कहते है कि जो दुनिया को मिटाना चाहता है वह स्वंय मिट जाता है। हिरण्यकश्यप प्रहलाद को मिटाना चाहता था स्वंय मिट गया। कुंभकर्ण इन्द्रासन मांगना चाहता था सरस्वती जी की अनुकंपा से निद्रासन मांग लिया। विभीषण ने भगवान के चरणों में अनुराग मांगा। लंका में एक हरि मंदिर भी था जहां विभीषण भगवत पूजन किया करता था।श्रीसीताराम विवाह महोत्सव के पुनीत अवसर पर बिन्दुगाद्याचार्य पूज्यपाद स्वामी श्री देवेन्द्रप्रसादाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में बड़ास्थान में हो रही श्रीरामकथा रस का भक्तों को पान कराते हुये रामदिनेशाचार्य महाराज जी कहते हैं कि अपने भक्त प्रहलाद की वाणी को सत्य करने के लिए प्रभु को खंभे में प्रकट होना पड़ा। भगवान अपने भक्त की वाणी को सत्य करने एवं उसकी रक्षा के लिए सतत प्रतिबद्ध रहते हैं। व्यास जी कहते हैं भगवान का भजन करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। सप्त ऋषियों से माँ पार्वती ने कहा मैं आपके कहने पर गुरूदेव के वचन नहीं टाल सकती। जो गुरू की बात नहीं मानता वह भक्त नहीं हो सकता। देवर्षिनारद जी पार्वती जी के गुरू हैं। कथा श्रवण करने से अभिमान चला जाता है। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में रामकथा श्रोता संत-महांत एवं भक्त श्रीरामकथामृत का पानकर स्वंय को कृतार्थ कर रहे हैं।
: 6 साल की बच्ची का रेप के बाद हत्या,आरोपी ताऊ और उसका दोस्त गिरफ्तार
Sun, Dec 5, 2021
-अयोध्या में रेप के बाद हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली, आरोपी ताऊ और उसके दोस्त को किया गिरफ्तार आरोपियों ने राज खुलने के डर से हत्या के बाद शव तालाब में फेंका था
अयोध्या। ग्रामीण पुलिस ने बीते 30 नवंबर हुई 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या का मामले में खुलासा किया है। बच्ची के ताऊ ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ दुराचार किया था। दोनों ने राज खुलने के डर से मासूम बच्ची की हत्या की और उसके शव को तालाब में फेंक दिया था।
अयोध्या एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि बच्ची घर के सामने खेल रही थी। दोनों आरोपियों ने टॉफी देने के बहाने पास बुलाया और उसके साथ रेप और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वारदात पर पर्दा डालने के लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने बच्ची के शव को बोरे में डालकर तालाब में फेंक दिया था। बच्ची 22 नवंबर को गायब हुई थी।
अयोध्या पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची घर के सामने खेलते वक्त अचानक गायब हो गई थी। तालाब से एक बोरी में 30 नवंबर को उसका शव मिला था। पटरंगा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच करते हुए सगे ताऊ और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट को बढ़ा दिया।
शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या एसएसपी शैलेश पांडे मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। बच्ची को टॉफी का प्रलोभन देकर उसे कमरे में ले जाया गया था। उसके बाद उसके साथ दुराचार किया और जब बच्ची बेहोश हो गई, तो दोनों घबरा गए और फिर दोनों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर उसे तालाब में फेंक दिया गया। परिजनों ने बच्ची के गायब होने की गुमशुदगी की सूचना थाना पटरंगा पुलिस को दी थी।