Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हिंदू राष्ट्र को लेकर संताें ने जगद्गुरू परमहंसाचार्य का किया सम्मान

बमबम यादव

Wed, Apr 20, 2022

वृंदावन धाम के आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमहंत धर्मेंद्र गिरि व महाराष्ट्र से महामंडलेश्वर श्रीमहंत एकनाथ गिरि तपस्वी छावनी पर जगद्गुरू को किया सम्मानित

अयाेध्या। हिंदू राष्ट्र की मुहिम चलाने वाले तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरू परमहंस आचार्य का संताें ने सम्मान किया। बुधवार काे वृंदावन धाम के आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमहंत धर्मेंद्र गिरि और महाराष्ट्र से महामंडलेश्वर श्रीमहंत एकनाथ गिरि अयाेध्या पहुंचे। जहां उन्होंने तपस्वी छावनी जाकर परमहंस आचार्य काे सम्मानित किया।
इस अवसर पर जगद्गुरू परमहंस आचार्य ने कहा कि देश काे हिंदू राष्ट्र घाेषित कराने के लिए सर्वप्रथम मैंने आवाज उठायी। साथ ही 16 दिनाें तक आमरण-अनशन भी किया। आज हिंदू राष्ट्र की मांग देश के हर काेने में उठ रही है। इसके लिए साधु-संत व हिंदू जनमानस मुहिम चला रहा है। हिंदू राष्ट्र घाेषित कराने के लिए एक दिन हम साै कराेड़ मिलकर सड़काें पर उतरेंगे। केंद्र सरकार भारत काे हिंदू राष्ट्र घाेषित करेगी। देश 2024 तक हिंदू राष्ट्र घाेषित हाे। इसके लिए 29 प्रदेशाें में हम लाेग अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत हिंदू राष्ट्र घाेषित हाे जायेगा। उस दिन देश विरोधी ताकतें अपने आप छंट जायेंगी। इसके बाद रामराज्य का अभ्युदय हाे जायेगा।
वहीं श्रीमठ महेश्वर धाम वृंदावन के आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमहंत धर्मेंद्र गिरि ने कहा कि हिंदू राष्ट्र के समर्थन में हम लोग महाराज श्री के साथ जुड़े हुए हैं। उनकी प्रेरणा से महेश्वर धाम वृंदावन में अखंड धूनी के सामने 11 मार्च 2022 से श्रीराम महायज्ञ शुरू हुआ है, जिसका शुभारंभ स्वयं जगद्गुरू परमहंस आचार्य ने किया है। श्रीराम महायज्ञ में 1008 ब्राह्मण प्रतिदिन नियमित आहुति डाल रहे हैं। यह महायज्ञ भारत के हिंदू राष्ट्र घाेषित हाेने तक जारी रहेगा।
महामंडलेश्वर श्रीमहंत एकनाथ गिरि महाराष्ट्र ने कहा कि हम साधु-संत व हिंदू जनमानस जगद्गुरू परमहंस आचार्य के समर्थन में हैं। उनकी हिंदू राष्ट्र की मांग जायज है। भारत जल्द से जल्द हिंदू राष्ट्र घाेषित हाेना चाहिए। यह मांग हमारी माेदी सरकार से है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें