: एसएसपी ने भवदीय शूटिंग रेंज के 11 खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Thu, Jun 2, 2022
खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है उनको मैं अपनी तरफ से बधाई देता हूं: डा अवधेश वर्मा
अयोध्या। भवदीय शूटिंग रेंज अयोध्या के द्वारा उत्तर प्रदेश के नोएडा में 23 अप्रैल से 26 अप्रैल तक हुए 14जी फ्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल को 11 मेडल मिले। गुरूवार को एसएससी शैलेश कुमार पांडे ने अपने कार्यालय में सभी खिलाडियों बुलाकर मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मंडल कोच सनी कुमार वर्मा ने बताया कि 11 खिलाड़ियों को नोएडा में 14जी फ्री स्टेट में मेडल प्राप्त हुए हैं जिनको एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने अपने हाथों से मेडल पहना कर सम्मानित किया है और सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की है। गोल्ड मेडल पाने वाले में डॉ. डीआर भुवन ,वंशिका चौधरी है वही सिल्वर मेडल प्राप्त करने वालों में जैनुल आबदीन खान, पीयूष कुमार सिंह , शिवम तिवारी, अनुराधा ओझा है ,ब्रॉन्ज मेडल पाने वालो में भास्कर पांडे ,विशाल सिंह है इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक डा अवधेश वर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है उनको मैं अपनी तरफ से बधाई देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की भगवान से कामना करता हूं की और इससे अच्छा करके दिखाएं इस मौके पर खिलाड़ियों में मोहिन खान, अभय प्रताप ,अभी उदय सिंह , रिधिमा पाठक, साक्षी पाल ,सानिध्य वर्मा, हर्षित, आदर्श आर्य ,वैष्णवी पांडे,,नीरज सिंह एवं डॉ. धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
: अयोध्या के लिए केन्द्र सरकार ने प्रदान की योजनाओं की श्रंखलाएं : लल्लू सिंह
Thu, Jun 2, 2022
रेलवे लाईन के दोहरीकरण का कार्य 2023 तक हो जायेगा पूरा
केन्द्र सरकार के आठ साल पूरा होने पर सांसद ने गिनाई उपलब्धियां
अयोध्या। केन्द्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या को आध्यात्मिक नगरी के रुप में विकसित करने के लिए केन्द्र सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसका बेहतर तरीके से क्रियान्वयन कर रहे है।
उन्होनें कहा कि रेलवे लाईन का दोहरीकरण का कार्य 2023 तक पूरा हो जायेगा। अयोध्या रेलवे स्टेशन के प्रथम फेज का काम पूरा हो गया। दूसरे फेज के लिए जल्द यूपी सरकार जमीन उपलब्ध कराने वाली है। अयोध्या जगदीशपुर फोरलेन पर काम चल रहा है। अयोध्या से प्रतापगढ़ व जौनपुर फोरलेन सड़क प्रस्तावित है। अयोध्या मेडिकल कालेज में 10 नये विभाग शीघ्र खोले जायेंगे।
अयोध्या कैंट से रायबरेली तक 2.5 लाख की लागत से 134.213 किमी रेलवे लाईन का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। अयोध्या की सड़कों के चौड़ीकरण पर काम चल रहा है। सूर्यकुंड के विकास के लिए सरकार ने धन आवंटित किया है। इंजीयरिंग कालेज की स्थापना शीघ्र होगी। अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य चल रहा है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा 84 कोसी को विकसित किया जा रहा है। जिससे अयोध्या आने वाले लोग यहां पर दो चार दिन के लिए रुके। जिससे पयर्टन विकसित हो तथा रोजगार का सृजन हो। सीवर लाईन व अण्डरग्राउन्ड इलेक्ट्रिसिटी पर काम चल रहा है। आने वाले समय में अयोध्या विश्व की सर्वोत्तम नगरी में एक होगी।
उन्होने कहा कि 2014 में जब नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने तो देश में आर्थिक असमानताएं थी। गरीबों में दूरियां पैदा करके विभाजनकारी शक्तियां अपना काम कर रही थे। सरकार बनते ही सरकारी सहायता से बिचौलियों को खत्म करने का काम किया गया। जीरो बैलेंस खाते के माध्यम से सीधे पात्रों के खाते में योजना की राशि ट्रांसफर की गयी। असमानता दूर करने के लिए पक्के मकान, शौचालय, गैस व विद्युत कनेक्शन की सबके लिए व्यवस्था की गयी। इससे देश में राष्ट्रवाद की विचारधारा का विकास हुआ। आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज, विश्व का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण किया गया। डाक्टरों के अभाव को देखते हुए नये मेडिकल कालेज बनाये गये। सीएए, तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया गया। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के तहत गांवो में स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के नाम सरोवर का निर्माण किया जायेगा। इस अवसर पर महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, शैलेन्द्र कोरी, दिवाकर सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।
: गंगा जमुनी तहजीब के मिशाल बने इमरान व सुल्तान
Wed, Jun 1, 2022
ज्येष्ठ के बड़े मंगलवार को मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मिंया के संयोजन में विशाल भंडारा का हुआ आयोजन
अयोध्या। ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार पर रामनगरी अयोध्या के गंगा जमुनी तहजीब के मिशाल मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मिंया के संयोजन में समाजसेवी मोहम्मद इमरान अंसारी व समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने विशाल भंडारा कराया। कैम्प लगाकर भक्तो को हनुमानजी का प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण में दशरथ गद्दी चौबृजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत बृजमोहन दास महाराज भी शामिल हुए। सुबह से लेकर देर शाम तक प्रसाद वितरण किया गया। समाजसेवी मोहम्मद इमरान अंसारी ने कहा कि प्रसाद वितरण कैम्प लगाकर किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ के पाचों मंगलवार को प्रसाद वितरण किया जायेगा।समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने कहा लोगों की सेवा करना हमने अपने अब्बू से सीखा है। आज भी हम सब लोग हर तरीके से सभी की मदद करते है। आज बड़ा ही पवित्र दिन है। ज्येष्ठ मास के मंगलवार को लगातार प्रसाद वितरण किया जाता है।
विशाल भंडारे का आयोजन कर समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने हिंदू मुस्लिम एकता की एक मिसाल पेश की है। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार के अवसर पर हनुमानजी के नाम पर विशाल भंडारे का आयोजन कर समाजसेवी मोहम्मद इरफान नन्हे मियां के बेटे इमरान अंसारी व सुल्तान अंसारी ने मिसाल पेश की है। इस मौके पर दशरथ गद्दी के महंत बृजमोहन दास भी मौजूद रहे और उन्होंने स्वयं अपने हाथों से बजरंगबली के नाम पर आयोजित भंडारे का प्रसाद आने जाने वाले राहगीरों में बांटा इस दौरान महंत बृजमोहन दास ने सुल्तान अंसारी और इमरान अंसारी के इस पहल की भूर भूर प्रशंसा करते हुए बताया कि यह भंडारा हिंदू मुस्लिम की राजनीति करने वालों के मुंह पर एक तमाचा। वही सुल्तान अंसारी ने कहा कि दशरथ गद्दी के महंत बृजमोहन दास की प्रेरणा से उन्होंने भंडारे का आयोजन किया है और अपने पिता के पद चिन्हों पर चलने की कोशिश कर रहे हैं। बताते चलें कि समाजसेवी मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां विगत कई वर्षों से निष्पक्ष भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं और परिक्रमा के दौरान परिक्रमार्थियों पर पुष्प वर्षा करने के साथ-साथ होली मिलन समारोह का भी आयोजन कर हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश देते हैं। यहां आयोजित भंडारे के दौरान सुभाष पांडे, मोहम्मद अरमान, मोहम्मद शाहबाज, महताब खान, के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।