Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: वेद ही इस देश का मूल आधार:अशोक थपलियाल

बमबम यादव

Thu, Oct 13, 2022

तीन दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन का हुआ समापन

अयोध्या। वेद वेदांत शिक्षा को संपूर्ण देश में स्थापित करने के लिए हर प्रकार से सहयोग के साथ ही समर्पण करना होगा, वेद सुरक्षित रहेगा तो धर्म सुरक्षित रहेगा और जब धर्म सुरक्षित रहेगा तो राष्ट्र भी सुरक्षित होगा। समाज में वेद की शिक्षा ठीक उसी प्रकार से होनी चाहिए जिस प्रकार से अन्य विषयों को लेकर विद्यालयों की संरचना की गई है, और उन्हें बढ़ाया जा रहा है। कार सेवक पुरम् में 11 अक्टूबर से चल रहे तीन दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन का गुरुवार को अपराह्न समापन हो गया।
दिल्ली विश्वविद्यालय के वास्तु शास्त्र के आचार्य अशोक थपलियाल ने समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा करें वेद ही इस देश का मूल आधार है, और अपने मूल को समझना उसकी सुरक्षा करना हर भारतीय का कर्तव्य है।
इस अवसर पर विहिप केन्द्रीय मंत्री हरिशंकर ने वेद विद्यालय की स्थापना को आवश्यक बताया और कहा वेद कंठस्थ करने के साथ ही इसका प्रचार प्रसार भी आवश्यक है। कार्यक्रम में कुलपति देवी प्रसाद त्रिपाठी महर्षि सांदीपनि के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार मिश्र,  राकेश शास्त्री, ज्योतिषाचार्य गणेश भारद्वाज, आचार्य राधाकृष्ण मनोड़ी, पूर्व सचिव महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के ओम प्रकाश पांडे जी श्री राम वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रदेव मिश्रा,आचार्य सत्यम,आचार्य, सुनील ,आचार्य, टीकाराम, डां विक्रमा पांडेय, राधेश्याम मिश्र,  आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें