Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: देश और प्रदेश की बागडोर कुशल और कर्मठ हाथों में है: महंत नृत्य गोपाल दास

बमबम यादव

Sun, Dec 19, 2021

पीएम नरेंद्र मोदी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ के रहते या असंभव कार्य संभव हो रहा: तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष

तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास महाराज का आशीर्वाद लेते पुजारी गण

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष मणिराम दास छावनी पीठाधीश्वर महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने रविवार को श्रीराम जन्मभूमि का जहां दर्शन पूजन किया वहीं मंदिर निर्माण हेतु किए जा रहे कार्यों का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के रहते या असंभव कार्य संभव हो रहा है।कुशल इंजीनियरों के मार्गदर्शन में तीव्रता से कार्य हो रहा है। ऐसा लग रहा है की दो वर्षों के उपरांत श्रीराम लला अपने गर्भ ग्रह में अवश्य विराजमान हो जाएंगे और  रामभक्त हजारों की संख्या में  "जगमोहन" मेंं एक साथ खड़े होकर दर्शन प्राप्त करेगा।
ज्ञातव्य हो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास 5 अगस्त को संपन्न हुए भूमि पूजन के उपरांत श्रीराम लला के दर्शन पूजन तथा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा कराए जा रहे भव्य मंदिर निर्माण कार्यों का अवलोकन करने पहुंचे थे। महंत नृत्य गोपाल दास महाराज कोरोना महामारी के कारण विगत एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे इस बीच धीरे धीरे स्वास्थ्य में सुधार होने पर ट्रस्ट द्वारा ऑनलाइन बैठकों का समय-समय पर हिस्सा जरूर बनते रहे और चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी लेते रहे। तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा मैं सदैव कहता रहा की देश और प्रदेश की बागडोर कुशल और कर्मठ हाथों में है।  यानी मोदी और योगी जी के रहते ही मंदिर निर्माण की समस्या का समाधान हो जाएगा जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हो भी गया। उन्होंने कहा लक्ष्य अगर पवित्र और धर्म संगत हो तो स्वयं परमात्मा सहयोग करते हैं। यहां तो स्यंम परमात्मा विराजमान होने वाले हैं। उन्होंने कहा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर निर्माण के कार्यों पर सक्रिय है। ट्रस्ट पदाधिकारी व सदस्य लगातार छोटे-छोटे विषयों पर भी गंभीरता पूर्वक चर्चा और मंथन करते हैं जिससे मंदिर निर्माण कार्य को गति मिलती जा रही है उन्होंने कहा दो वर्ष के उपरांत लंबे काल खंड की प्रतीक्षा समाप्त होगी और श्रीराम लला अपने गर्भ ग्रह में विराजमान हो जाएंगे।श्री दास ने कहा केंद्र और राज्य की सरकार समाज हित में लगातार कार्य कर रही है।एक लंबे कालखंड के उपरांत देश की सत्ता पर धार्मिक सामाजिक जीवन मूल्यों की रक्षा करने वाले लोग बैठे हैं। जिनके कुशल मार्गदर्शन में अयोध्या सहित समस्त धार्मिक नगरों का विकास तीव्रता से किया जा रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से संपूर्ण देश में मोदी जी के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ लोग हर्षित हैंं।
श्री दास के साथ दर्शन के दौरान श्रीमणिराम दास छावनी ट्रस्ट सचिव कृपालु राम दास "पंजाबी बाबा" ट्रस्ट सदस्य डॉ अनिल मिश्रा, संत जानकी दास, शरद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें