संतों का सानिध्य आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत: बृजभूषण शरण सिंह : ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया
बमबम यादव
Thu, Sep 3, 2026
संतों का सानिध्य आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत: बृजभूषण शरण सिंह
ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया
पूर्व सांसद हरिधाम गोपाल पीठ पहुंच जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या की आध्यात्मिक धरा पर स्थित प्रसिद्ध पीठ श्री हरिधाम गोपाल पीठ में मंगलवार को कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। उन्होंने पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संत परंपरा, अध्यात्म और अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने संतों के सानिध्य को आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत बताते हुए अयोध्या की सनातन परंपरा और धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की आवश्यकता पर विचार साझा किए। जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य महाराज ने भी उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हुए धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पण की भावना को महत्वपूर्ण बताया।इस अवसर पर जन्माष्टमी पर्व के पूर्व ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का चित्र, अंगवस्त्र और चंदन रखने का विशेष पात्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। श्रीकृष्ण के चित्र और अंगवस्त्र के साथ हुए इस सम्मान में भक्ति और सांस्कृतिक चेतना की सुंदर झलक दिखाई दी।हरि धाम गोपाल पीठ का वातावरण संत-सानिध्य और आध्यात्मिक संवाद से ओतप्रोत रहा।उपस्थित लोगों ने कहा कि अयोध्या की पहचान केवल मंदिरों और धार्मिक स्थलों से नहीं, बल्कि यहां की जीवंत संत परंपरा, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना से भी है। ऐसे अवसर इस परंपरा को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।इस दौरान कैसरगंज सांसद करन भूषण सिंह के प्रतिनिधि सोनू सिंह, राहुल सिंह, नीलेश सिंह अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन