मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से नवाजे गए जिले के पांच शिक्षक : डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो, राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान
admin
Thu, Sep 3, 2026
मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से नवाजे गए जिले के पांच शिक्षक
डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो, राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान
अयोध्या। शिक्षक दिवस के पूर्व गुरूवार को समाजवादी शिक्षक सभा ने जिले के पांच चयनित शिक्षकों को मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से नवाजा। सपा कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित कार्यक्रम में इस बार डॉ. मीनाक्षी यादव, कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय उसरू अमोना, मसौधा, सुल्ताना बानो, सहायक अध्यापिका राजकीय हाईस्कूल बहरास, रुदौली, राकेश कुमार वर्मा, सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्दीपुर नघरा, हैरिंग्टीनगंज, बृजेश कुमार, कार्यवाहक प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय कलापुर, मवई तथा डॉ. जन्मेजय तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर, का.सु. साकेत महाविद्यालय को सपा सांसद धर्मेंद्र यादव व कार्यक्रम के संस्थापक पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने प्रशस्ति पत्र व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि नेताजी के नाम से ये कार्यक्रम 2012 से लगातार होता आ रहा है जो सराहनीय है, इस कार्यक्रम को कराने के लिए कार्यक्रम के संस्थापक पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व आयोजक जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा दान बहादुर सिंह को मै बधाई देता हूं। मुख्य अतिथि ने कहा नेताजी ने कार्यकाल में शिक्षकों के लिए बहुत सारे कार्य किए थे उन्होंने यूपी बोर्ड में भी सीबीएसई के बराबर कॉपियों के मूल्यांकन का पारिश्रमिक दिया था ऐसे तमाम बातें है जो नेताजी मुलायम सिंह यादव जी ने की, आज मौजूदा भाजपा सरकार रोजगार छीनना चाहती है बहुत सारे प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दीया है जिससे लोग शिक्षा से वंचित हो जाएं। कार्यक्रम के संस्थापक पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि नेताजी ने शिक्षकों के हित के लिए अनेकों काम किए,शिक्षकों के सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 कर दिया और मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर नौकरी की सौगात दी,शिक्षकों के हित में नेताजी मुलायम सिंह यादव जी ने सर्वाधिक फैसले लिये, अब शिक्षकों को पेंशन और ट्रेजरी से समय से वेतन मिल रहा है, यह भी नेताजी की ही देन है, आज भाजपा सरकार नौकरी खत्म करना चाहती है , आउटसोर्सिंग पर नौकरी करने पर विवश कर रही उन्होंने कहा मौजूदा सरकार अपने हक की आवाज उठाने पर सड़कों पर निकलेने वाले नौजवानों और महिलाओं पर लाठियां बरसा रही है उन्होंने कहा आज शिक्षित समाज जागरूक है एवं सभी नौजवान व्यापारी किसान बेरोजगार युवा सभी जाति सभी धर्म पंथ के लोग 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प ले चुका है। इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, पूर्व मंत्रीआनंदसेन यादव पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी, हाजी फिरोज खान गब्बर, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव आदि लोग मौजूद थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन