: हम सब भाग्यशाली है राम जन्म और राम दरबार की प्रतिष्ठा का दर्शन हो रहा है: रामेश्वर बापू
Wed, Jun 4, 2025
हम सब भाग्यशाली है राम जन्म और राम दरबार की प्रतिष्ठा का दर्शन हो रहा है: रामेश्वर बापूकहा, रामकथा कामधेनु गाय है, जो जीव कलयुग में राम कथा का श्रवण करता है उनकी मन की इच्छा पूर्ण होती हैरामकथा में भगवान राम का जन्मोत्सव, चहुंओर छाया उल्लास, भक्तों ने जमकर आनंद में लगाया गोताअयोध्या। श्रीधाम अयोध्या की पावन भूमि पर रामकथा के चौथे दिन व्यासपीठ से सुप्रसिद्ध कथाव्यास रामेश्वर बापू हरियाणी ने बताया कि रामकथा कामधेनु गाय है। जो जीव कलयुग में राम कथा का श्रवण करता है। उनकी मन की इच्छा पूर्ण होती है। रामकथा से जीवन में कई चीज प्रकट हो जाती है, जिसमें सबसे पहले विवेक आ जाता है। रामकथा से जीवन में वैराग्य प्रकट होता है। वैराग्य का मतलब केवल संसार छोड़ना इतना नहीं है। वैराग्य यानी सनातन धर्म के अनुसार सहज और समझ के साथ जीना वैराग्य अर्थात मन, कर्म, वचन से किसी के साथ कपट नहीं करना वो वैराग्य है। बापू ने बताया कि चार घाट पर कथा चल रही है। भगवान शिव पार्वती को कैलाश में कथा सुनाते हैं और भुसुंडी सरोवर पर कागभुसुंडी महाराज गरुड़ जी को कथा सुनाते हैं। प्रयागराज में त्रिवेणी घाट पर याज्ञवल्क्य ऋषि भारद्वाज को कथा सुनाते और अयोध्या पुरी में गोस्वामी तुलसीदास अपने मन को कथा सुनाते हैं। पार्वती जिज्ञासा लेकर भगवान शिव को राम कथा सुनने के लिए तैयार करती हैं। भगवान शिव राम कथा सुनाते हैं। प्रारंभ में बाल स्वरूप राम को भगवान शिव वंदन करते हुए राम अवतार के पांच कारण बताया है। फिर अवधपुरी में रघुवंश में राजा दशरथ के वहां कौशल्या के वहां स्वयं राम लाला का जन्म हुआ। ताे भए प्रगट कृपाला दीनदयाला काैशल्या हितकारी... आदि जन्म प्रसंग की चाैपाइयाें से पूरा कथा मंडप गूंज उठा। रामजन्म प्रसंग की कथा गाई। कथा में दिव्य भव्य राम जन्मोत्सव मनाया गया। बापू ने कहा कि अन्य जगहों पर कथा करते हैं। तो कथा में ऐसे बोलते हैं कि थोड़ी देर के लिए आए अयोध्या में जाएंगे। लेकिन अयोध्या में कथा चल रही है। तो रामलला के पास जाएंगे। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा 1 वर्ष हुआ। लेकिन कल 5 तारीख को राम दरबार की प्रतिष्ठा हो रही है। 5 तारीख को पूरा विश्व दर्शन जिनका करेंगे। वहीं राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या मंदिर में राम जन्मभूमि में हो रही हैं। हम सब भाग्यशाली है कि राम जन्म और राम दरबार की प्रतिष्ठा का दर्शन हो रहा है। हम सबका जीवन धन्य है। भाव से रामजन्म में भक्तों ने भाग लिया प्रेम से रामलालन को झुलाया और भजन कीर्तन के साथ राम जन्म उत्सव मनाते हुए कथा को विराम दिया।
: विराट कोहली पर साक्षात हनुमान की कृपा थी: महंत संजय दास
Wed, Jun 4, 2025
विराट कोहली पर साक्षात हनुमान की कृपा थी: महंत संजय दासकहा, जब आस्था सच्ची हो और इरादे मजबूत, तब प्रभु श्रीहनुमान की कृपा अवश्य मिलती हैआरसीबी 18 साल बाद आईपीएल का फाइनल जीत रचा इतिहास, हनुमानगढ़ी में संकट मोचन सेना ने बाटी मिठाईयांआईपीएल का फाइनल चौथे बड़े मंगलवार था, जाे बहुत शुभ व बजरंगबली का दिन रहा, विराट कोहली ने हनुमान जी से जाे मुरादें मांगी वो पूरी हुई: हेमंत दासअयाेध्या। आईपीएल 2025 में मंगलवार को पंजाब और आरसीबी के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की। लेकिन इस जीत को केवल रणनीति व प्रदर्शन का नतीजा नहीं माना जा रहा। बल्कि इसे हनुमानगढ़ी के धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के उत्तराधिकारी एवं संकटमोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के आशीर्वाद, सटीक भविष्यवाणी का चमत्कार माना जा रहा है। बता दें कि विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ हाल ही में अयोध्या आए थे, जहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का दर्शन किया। हनुमान से आईपीएल 2025 जीतने का आशीर्वाद भी मांगा था। दर्शन के बाद संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि विराट कोहली के साथ हनुमान जी का आशीर्वाद है, और वह निश्चित ही टीम को जीत दिलाएंगे। मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने खेल के अंतिम क्षणों में जोरदार वापसी करते हुए मैच को अपने पक्ष में कर लिया। मैच का रुख जिस तरह से बदला, उसने न केवल दर्शकों को चौंकाया, बल्कि महंत संजय दास महाराज की भविष्यवाणी को भी सत्य साबित कर दिया। महंत संजय दास ने कहा, जब आस्था सच्ची हो और इरादे मजबूत, तब प्रभु श्रीहनुमान की कृपा अवश्य मिलती है। विराट कोहली ने भक्ति से जोड़ा है और हनुमान जी ने उन्हें विजय का वरदान दिया है। विराट कोहली पर साक्षात हनुमान की कृपा थी। बजरंगबली ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया था। जाे पूरा हुआ और आरसीबी 18 साल बाद आईपीएल का फाइनल जीती। काेहली के ऊपर बजरंगबली की कृपा सदैव बनी रहे। वह इसी तरीके से आगे बढे़। खूब नाम कमाएं।श्री दास ने कहा विराट कोहली ने उनसे कहा कि आईपीएल का फाइनल जीतने के बाद वह फिर हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का दर्शन करने आयेंगे। हनुमान जी के आशीर्वाद से वह फाइनल जीत गए हैं। ऐसे में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा संग कभी भी हनुमानगढ़ी दर्शन करने आ सकते हैं। वह दर्शन करने अवश्य आयेंगे। हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी बाबा हेमंत दास ने कहा कि जिस दिन आईपीएल का फाइनल रहा। उस दिन चाैथा बड़ा मंगलवार था। जाे बहुत शुभ व बजरंगबली का दिन रहा। ऐसे में विराट कोहली ने हनुमान जी से जाे मुरादें मांगी थी। वह मुरादें 18 साल बाद आईपीएल का फाइनल जीतने के साथ पूरी हुई। इसी तरह विराट काेहली खूब आगे बढ़ते रहें। इस दाैरान महंत संजय दास के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
: प्राण-प्रतिष्ठा के प्रसाद की ऑनलाइन डिलेवरी के नाम पर करोड़ों की ठगी
Wed, Jun 4, 2025
प्राण-प्रतिष्ठा के प्रसाद की ऑनलाइन डिलेवरी के नाम पर करोड़ों की ठगी
पुलिस ने पौने चार लाख लोगों के खाते में वापस कराया दो करोड़ 15 लाख
अयोध्या। गत वर्ष राममंदिर के गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान खादी आर्गेनिक नामक वेबसाइट बना लोगों को प्राण प्रतिष्ठा के प्रसाद की ऑनलाइन डिलेवरी के नाम पर हुई करोड़ों की ठगी के मामले में पीड़ितों के खातों में दो करोड़ 15 लाख रूपये वापस कराए गए हैं। बाकी रकम को वापस कराया जा रहा है। प्रकरण में साइबर थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
शिकायतकर्ता को मैनेज करने अमेरिका से रामजन्मभूमि कार्यशाला आये अमेरिका निवासी आशीष सिंह को तत्कालीन साइबर थाना प्रभारी ने गिरफ्तार किया था और धोखाधड़ी,आईटी एक्ट और पासपोर्ट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करवा 18 जनवरी 24 को चालान किया था। वह वेबसाइट के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद फ्री में घर पहुंचाने के एवज में भारतीय से न्यूनतम 51 रुपये व विदेशी नागरिकों से न्यूनतम 11 डालर शुल्क वसूल रहा था। वेबसाइट के माध्यम से ठगी गई रकम को अपनें खाते में जमा कर रहा था। विवेचना के दौरान पता चला कि वेबसाइट के माध्यम से लगभग 630695 लोगों से एस बैंक,पेटीएम,टेक्प्रोसेस,फोनपे,मोबीक्विक,लायरा वी टू,आईडीएफसी,टीएमबी आदि पेमेन्ट गेटवे के माध्यम से 38555739 रुपये जमा कराए गए। ठगी का शिकार हुए लोगों में से 372520 पीड़ितों के बैंक खातों में अब तक उनसे ठगी गई 21508426 (दो करोड 15 लाख आठ हजार 426) रूपये वापस कराया गया है और अवशेष धनराशी 17047313 रुपये वापस कराये जाने की प्रक्रिया जारी है।
एसएसपी डा गौरव ग्रोवर ने बताया कि लगभग 6 लाख 30 हजार से भी ज्यादा श्रद्धालुओं से प्रसाद वितरण के नाम पर 3 करोड़ 85 लाख रूपये की आनलाइन ठगी हुई थी। मामले की विवेचना में जुटी साइबर थाना पुलिस ने ठगी गई धनराशि को सीज करवा अभी तक पीड़ितों के खातें में 2 करोड़ 15 लाख की धनराशि वापस करायी है। अवशेष धनराशि को वापस कराया जा रहा है। उन्होंने साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक मो.अरशद खान,निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार,उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव, मुख्य आरक्षी रवि यादव,राजकुमार गौतम व प्रेम प्रकाश तथा साइबर सेल के आरक्षी पंकज की टीम को 15 हजार रूपये का इनाम दिया है।