: मानस केसरी अवध किशोर दास को संतो ने किया नमन
Wed, Jan 5, 2022
अयोध्या। भगवान सीताराम जी के साथ माता जानकी के भाई लक्ष्मी निधि और उनकी धर्मपत्नी सिद्धिकुंवरि के साथ प्रतिष्ठित पीठ श्रीरामहर्षण मैथिल आदि सख्यपीठ के आचार्य मानस केसरी अवध किशोर दास को रामनगरी के संत धर्माचार्यों ने नमन किया। यह आयोजन आचार्य मानस केसरी अवध किशोर दास के उत्तराधिकारी मंदिर के वर्तमान महंत कमलेश्वर दास के सानिध्य में मनाया गया। कार्यक्रम में आये सभी संतो का विशेष स्वागत किया गया। इस मौके पर चारुशिला मंदिर से जगद्गुरू जी महाराज, राम हर्षण कुंज के महंत अयोध्या दास,महंत सीताराम दास महात्यागी, संत राधव दास सहित रामनगरी अयोध्या के सभी मठ मंदिरों के संत साधक मौजूद रहे।
: गेस्ट हाउस कर रहे मर्यादा की नगरी की अस्मिता को तार तार
Tue, Jan 4, 2022
पुलिस की मिलीभगत से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी को शर्मसार कर रहा है गेस्ट हाउस संचालक
अयोध्या। रामनगरी मे गेस्ट हाउस संचालक करता है गंदा काम। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी को शर्मसार कर रहा है गेस्ट हाउस संचालक। मुहल्ले वालों की शिकायत पर डायल 112 की पुलिस ने कम उम्र के लड़के- लड़कियों को होटल परिसर के अंदर से दबोचा। पुलिस को देख गेस्ट हाउस का संचालक और मैनेजर मौके से हुआ फरार। अपने आपको समाजसेवी कहने वाले गेस्ट हाउस के दूसरे होटल में भी रंगरेलियां मनाते बड़ी तादाद में धरे गए युवक और युवतियां। लंबे समय से नव युवकों को आसानी से कमरा उपलब्ध कराता है गेस्ट हाउस का संचालक नवमी लाल गुप्ता। सूत्रों के मुताबिक होटल से भारी तादाद में उत्तेजक दवाएं तथा आपत्तिजनक सामान भी हुआ बरामद। वर्ष 2019 में गुप्ता गेस्ट हाउस के संचालक नवमी लाल गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक किशोरी ने कहा था हिंदू बता कर गैर समुदाय के व्यक्ति से कराई थी नवमी लाल ने शादी। अपने गेस्ट हाउस के एक कमरे में ही कराई थी शादी। मुकदमा दर्ज होने के बाद खुर्शीद नामक आरोपी गया था जेल और गेस्ट हाउस के विरोध में स्थानीय जनों ने किया था घेराव। पुलिस से सांठगांठ कर किसी तरह अपने आप को बचा पाया था नवमी लाल गुप्ता। आज फिर से नवमी लाल के दूसरे प्रतिष्ठान रघुपति गेस्ट हाउस में पुलिस ने की छापेमारी। क्षेत्रीय जनों में पुलिस के प्रति मिलीभगत को लेकर भारी आक्रोश। गेस्ट हाउस संचालक के विरुद्ध बड़ी तादात क्षेत्रीय जनों द्वारा मौके से बनाए वीडियो मौजूद। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र अंतर्गत बाबू बाजार स्थित स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे रघुपति गेस्ट हाउस मे छापेमारी के दौरान पकड़े गए युवक युवतियों से पूछताछ कर रही है स्थानीय पुलिस।
: राष्ट्रवाद महोत्सव में योगी को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने का लिया गया संकल्प
Sat, Jan 1, 2022
2024 तक भारत अवश्य बनेगा हिंदू राष्ट्र: जगतगुरु परमहंस
मंचासीन जगद्गुरु परमहंस आचार्य
परमहंस ने बताया 5लाख ईसाई और 20 लाख मुस्लिम हिंदू बनने को है तैयार जल्द होगी घर वापसी
अयाेध्या। रामनगरी की आचार्य पीठ तपस्वी छावनी, रामघाट में आयोजित राष्ट्रवाद महा महाेत्सव में याेगी आदित्यनाथ काे फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। शनिवार काे सभी ने एक स्वर से याेगी के नाम पर मुहर लगाई। सर्वप्रथम स्वस्ति वाचन के साथ महा महाेत्सव का शुभारंभ हुआ। तदुपरांत राम दरबार सहित 33 कराेड़ हिंदू देवी-देवताओं का विशेष रूप से आवाहन किया गया। उसके बाद भगवन्नाम संकीर्तन और हिंदू पूजन हुआ। फिर सभी काे एक साथ हिंदू राष्ट्र की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में बड़ाभक्तमाल महंत काैशलकिशाेर दास महाराज माैजूद रहे। राष्ट्रवाद महा महाेत्सव की अध्यक्षता करते हुए तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी परमहंस आचार्य ने कहा कि हम सब साैभाग्यशाली हैं जाे अयाेध्या में निवास कर रहे हैं। अयाेध्या धामाें का अधिपति है। पहले देश का नाम आर्यावर्त था। उसके बाद दुष्यंत पुत्र भरत के नाम पर देश का नाम भारत पड़ा। देश के लिए हम सबकाे एकजुट हाेना पड़ेगा। अगर राष्ट्र नही रहेगा। ताे हम कहां रहेंगे। इसलिए राष्ट्रवाद हम सबके लिए बहुत जरूरी है। जनता ने सही ढंग से समर्थन दिया। ताे 2024 तक भारत अवश्य हिंदू राष्ट्र बन जायेगा। इसके लिए पीएम माेदी और सीएम याेगी का रहना बहुत जरूरी है। सब लाेग याेगी काे फिर से मुख्यमंत्री बनाएं। उनका समर्थन करें। पूर्ण बहुमत की प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएं। र्क्याेंकि राष्ट्र हित में माेदी-याेगी बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि घर वापसी के लिए 5 लाख ईसाई एवं 20 लाख मुसलमान तैयार हैं। जाे हमारे सम्पर्क में हैं और घर वापसी करने काे पूरी तरह से तैयार हैं। असद्दुदीन ओवैसी एक बयान पर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने भरे मंच से कहा माेदी भी रहेंगे और याेगी भी रहेंगे। लेकिन ओवैसी नही रहेगा। उन्होंने कहा कि ओवैसी काे एक जूता मारने पर 5 हजार का इनाम है। जाे व्यक्ति जितना जूता मारेगा। उसे उतना इनाम मेरी तरफ से दिया जायेगा। ओवैसी का जीभ काटने वाले काे 5 लाख और सर कलम करने वाले काे 5 कराेड़ रूपये इनाम दिया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास देवमुरारी बापू ने कहा कि राष्ट्रवाद के लिए भेदभाव मिटाकर हम सबकाे एक हाेना पड़ेगा। तभी राष्ट्र की व हमारी रक्षा हाे सकती है। तभी धर्म की रक्षा हाेगी। राष्ट्रवाद हम सबके लिए बहुत जरूरी है। सीएम याेगी अगेन 2022 की मुहिम चलाने वाले स्वामी ओम प्रकाश ने कहा कि रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हाे रहा है। काशी विश्वनाथ का कायाकल्प बदल गया है। अब मथुरा की तैयारी है। जगतगुरु की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद मोदी काे दुष्यंत पुत्र सम्राट भरत का फाेटाे उपहार स्वरूप भेंजा गया। महा महाेत्सव में नवनिर्माण हिंदू सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंकल हिंदू, सीएम अगेन के डॉ. गाेविंद, नवनिर्माण हिंदू सेना राष्ट्रीय संगठन मंंत्री मुकुल भार्गव, अजय सिन्हा आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर काफी संख्या में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के लाेग उपस्थित रहे।