: डिम्पल यादव के जन्मदिन पर रामनगरी में हुआ यज्ञ हवन
Sun, Jan 15, 2023
गरीबों असहायों दीन दुखियों को बाटा गया कंबल, हुआ विशाल भंड़ारा
अयोध्या। यूपी के पूर्व सीएम व समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव का रविवार को 45वां जन्मदिन था। इस मौके पर रामनगरी में यज्ञ हवन पूजन हुआ। दीन दुखियों गरीबों की सेवा हुई। रामनगरी के सिद्धपीठ श्री करतलिया बाबा आश्रम में वैदिक आचार्यों द्धारा विधिवत यज्ञ हवन किया गया जिसमें उनके दीघार्यु होने के लिए साधु संतो ने आहुतियां डाली। कार्यक्रम के संयोजक करतलिया बाबा आश्रम के युवा महंत बालयोगी रामदास के अध्यक्षता में हवन पूजन व मां सरयू का भव्य अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में सौकड़ों लोगो को कंबल वितरण किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक करतलिया आश्रम के युवा महंत बालयोगी रामदास कहते है कि आमजन गरीबों असहायों दीन दुखियों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। हमारे नेता अखिलेश यादव किसान नौजवान के लिए दिन रात सोचते हैं। महंत रामदास जी दावे के साथ कहते है कि साधु संतो का सम्मान हमेशा सपा ने किया है। अखिलेश यादव ने अयोध्या के विकास की जो रेखा खीचीं है योगी आदित्यनाथ उसे कभी छू भी नहीं पायेंगे। भाजपा सरकार सिर्फ लोगों को आपस में लड़ाने का काम करती है। आज सांसद के 45वें जन्मदिन पर संत धर्माचार्य यज्ञ कुंड में आहुतियां डालकर दीर्घायु का आशीर्वाद दिये। महंत रामदास ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के हर फैसलों में हमेशा उनके साथ खड़ी रहने वाली डिंपल यादव ने सपा को मजबूती देने के लिए काफी काम किया है। महंत बालयोगी रामदास ने कहा कि डिंपल यादव जी प्रदेश ही नहीं देश भर की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत की तरह हैं राजनीति में बिना शोर-शराबा किए महिलाओं के मुद्दों को किस तरह राजनीति के केंद्र में रखा जाए यह अगर सीखना है तो डिंपल यादव जी से सीखें। शिक्षित महिलाओं के मुद्दों को राजनीति में प्रमुखता से जगह दिलाने के लिए प्रदेश उन का आभारी रहेगा। पिछली सरकार में जहां वीमेन हेल्पलाइन डायल 100 जैसी योजनाओं को मूर्त रुप देने और दृढ़ता से लागू करवाने के पीछे उनकी संकल्प शक्ति और प्रतिबद्धता को हम देख सकते हैं। वहीं एसिड अटैक सर्वाइवर लड़कियों को सहायता राशि देने का मामला हो या विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रही लड़कियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार देना हो इन सब के पीछे उनका अहम रोल रहा है। करतलिया आश्रम के महंत बालयोगी रामदास जी महाराज ने आये हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया। इस मौके पर महंत कन्हैया दास महंत विनोद दास, महंत आनंद दास सहित बड़ी संख्या में संत महंत व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
: मां हीराबेन त्यागपूर्ण तपस्वी जीवन हमेशा याद रहेगा: अनूप चौधरी
Sun, Jan 15, 2023
पीएम मोदी की मां हीराबेन के लिए रामनगरी में प्रार्थना सभा, संतों ने दिया श्रद्धांजलि
भगवान रामलला को खिचड़ी का भोग लगा: आचार्य सतेन्द्र दास
अयोध्या। रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के आश्रम में मकर सक्रांति का उत्सव मनाया गया। उत्सव के पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रेल मंत्रालय, भारतीय खाद्य निगम खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण उपभोक्ता मंत्रालय भारत सरकार सलाहकार समिति के सदस्य अनूप चौधरी के संयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के याद में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें रामनगरी के संतों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अनूप चौधरी ने कहा मां हीराबेन जी का पूरा जीवन त्यागपूर्ण तपस्वी के साथ जीया जिसे पूरी दुनिया हमेशा याद रखेगा।
मकर सक्रांति के अवसर पर आश्रम में भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें रामनगरी के विशिष्ट संतों ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि जब सूर्य की गति मकर राशि में जाती है तभी इसका सक्रांति प्रारंभ होता है। इसे संक्रांति का पूर्ण काल कहते है। जो 14 तारीख को रात में लग है इसलिए आज पूरे दिन इस मकर सक्रांति का त्योहार मनाया गया। आज खिचड़ी का और स्नान का पर्व है आज ही भगवान रामलला को खिचड़ी का भोग सवेरे लगा।पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि खिचड़ी के साथ लड्डू तिल का और दही, आचार, पापड़, घी का भी भोग लगा।उन्होंने कहा कि जैसे हर साल ये त्योहार मनाया जाता है वैसे ही इस बार भी मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। इस मौके पर पुजारी प्रदीप मौजूद रहें।
: ‘विवेकानंद संदेश यात्रा’ का वशिष्ठ गुरुकुल पर भव्य स्वागत
Sun, Jan 15, 2023
विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी के राष्ट्रीय महासचिव भी सम्मिलित हुए
तिवारी मंदिर में आयोजित खिचड़ी भोज में बटुकों ने भी प्रसाद ग्रहण किया
अयोध्या धाम। ‘विवेकानंद संदेश यात्रा’ का शनिवार को श्रीवशिष्ठ गुरुकुल हनुमान वाटिका पर भव्य स्वागत किया गया। अयोध्या भ्रमण के लिए कारसेवकपुरम से निकली यात्रा का नेतृत्व विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी के राष्ट्रीय महासचिव भानुदास ने किया। स्वामी विवेकानन्द के परिधान में सजे गुरुकुल के दर्जनों बटुक यात्रा का मुख्य आकर्षण बने।
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण कर स्वामी विवेकानंद का सन्देश जन–जन तक पहुंचाने के लिए लखनऊ से ये यात्रा निकाली गई है। शनिवार को सुबह कारसेवकपुरम से नगर भ्रमण के लिए निकली यात्रा में श्री वशिष्ठ गुरुकुल के 60 से अधिक बटुकों ने सहभागिता की। स्वामी विवेकानन्द के परिधान में सजे गुरुकुल के बटुकों ने स्वामी विवेकानन्द का जयकारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। तिरंगा झंडा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाते हुए निकली यात्रा पर जगह जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। हनुमान बाग स्थित श्री वशिष्ठ गुरुकुल पर निदेशक डॉ दिलीप सिंह के नेतृत्व में दर्जनों संतों और गण्यमान्य लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। जानकीमहल के सामने से होते हुए यात्रा लता मंगेशकर चौक नया पहुंची। जहां पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्वामी विवेकानन्द की मूर्ति पर पुष्प वर्षा की। वहां से यात्रा तिवारी मंदिर नया घाट पहुंची। महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने यात्रा का स्वागत किया। मंदिर में खिचड़ी भोज का भी आयोजन हुआ। यात्रा में शामिल प्रतिनिधियों ने मंदिर में भगवान श्रीराम का दर्शन करके प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा विधायक वेद गुप्ता समेत कई गण्यमान्य लोग यात्रा में शामिल हुए। लोगों को स्वामी विवेकानन्द का साहित्य भी दिया गया।