: अयोध्या प्रीमियर लीग की विजेता हुई एशियन टीम
Mon, Feb 13, 2023
एसएफसी म्यूजिक कंपनी के प्रड्यूसर सुल्तान अंसारी ने अयोध्या प्रीमियर लीग विजेताओं को दिया टॉफी व नगद पुरस्कार
चौबृजी पीठाधीश्वर महंत बृजमोहन दास व भोजपुरी अभिनेता मनोज आर पाण्डेय ने खिलाड़ियों का किया जोरदार हौसलाअफजाई
अयोध्या। धर्म नगरी अयोध्या के अशर्फी भवन चौराहा स्थित श्याम क्लब मैदान में अयोध्या प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मैच रविवार की देर शाम नाइट राइडर व एशियन टीम के बीच हुई। नाइट राइडर के कप्तान सैफ व एशियन के कप्तान मोनू ने अपनी अपनी टीमों को विजय श्री दिलाने के लिए मैदान में खूब पसीना बहाया, लेकिन टीम की बेहतरीन खेल रणनीति के कारण एशियन टीम विजयी हुई। अयोध्या प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल शानदार मैच का हौसलाअफजाई करने चौबृजी मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत बृजमोहन दास महाराज व भोजपुरी फिल्म जगत के जानेमाने सुपर स्टार मनोज आर पाण्डेय व करन वर्मा मौजूद रहें।फाइनल मेन ऑफ द मैच एशियन को मिला तो मैन आफ द सिरीज अभय श्रीवास्तव नाइट राइडर को मिला। विजेता टीम को गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल समाजसेवी मोहम्मद इरफान अंसारी के पुत्र एसएफसी म्यूजिक कंपनी के प्रड्यूसर समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने 51 हजार नगद पुरस्कार के साथ टॉफी दिया। एशियन टीम के कप्तान मोनू को सुल्तान अंसारी ने श्रीमहंत बृजमोहन दास महाराज व भोजपुरी फिल्म जगत के जानेमाने सुपर स्टार मनोज आर पाण्डेय व करन वर्मा के साथ नगद पुरस्कार व टॉफी दिया। अयोध्या प्रीमियर लीग 2023 के आयोजक अमर आजाद, राज वारसी, अभिषेक पाण्डेय अंकुर यादव, दिलीप, सैफ ने आये हुए अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया।प्रीमियर लीग के संरक्षक घनश्याम पहलवान, शअजय उभार आजाद ने खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विकास श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
: डॉ. निशी को मिला यूथ आइकन अवार्ड
Fri, Feb 10, 2023
रामनगरी के संतो ने डॉ. निशी के कार्यों की प्रशंसा की और आशीर्वाद दिया
अयोध्या। जिला महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ समाजसेवी डॉ. निशी सिंह को हाल ही में भोपाल में आईएसएआर व मेयर द्वारा आयोजित समारोह में यूथ आइकन अवार्ड से नवाजा गया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के चिकित्सकों ने हर्ष जताया है। डॉ. निशी ने बताया कि भोपाल में आईएसएआर व मेयर की ओर से एक कार्यक्रम हुआ था। इसमें आईवीएफ क्षेत्र में असिस्टेड रिप्रोडक्शन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें मध्य प्रदेश के चिकित्सा मंत्री प्रभूराम चौधरी व आईवीएफ क्षेत्र के अग्रणी डॉ. ऋषिकेश पाड़ ने यूथ आइकन अवार्ड से सम्मानित किया है। हरिधाम गोपाल पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, मंगल भवन पीठाधीश्वर महंत कृपालु रामभूषण दास, तुलसीदास जी की छावनी के महंत जनार्दन दास सहित रामनगरी अयोध्या के विशिष्ट संतों ने डॉ. निशी के कार्यों की प्रशंसा की और आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे ही ये समाज की सेवा करती रहें।इस मौके पर समाजसेवी सुदीप भूषण सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहें।
: रामचरितमानस है अद्भुत सर्वकालिक ग्रंथ: राघव चरण अनुरागी
Thu, Feb 9, 2023
ईश्वर कृपा प्राप्त महान कवि तुलसीदास जी,ने बहुत पहले ही बता दिया था कलयुग की कुरीतियों को
सोहावल अयोध्या
खंडासा थाना क्षेत्र के मोहली गांव स्थित संत भीखा दास की कुटी पर आयोजित अमर राम कथा की शुरुआत करने से पहले मानस मर्मज्ञ राघव चरण अनुरागी हरिओम तिवारी नेआज वहां उपस्थित सभी श्रोताओं को श्री रामचरितमानस की प्रतियां उपलब्ध कराएं तथा इसे प्रतिदिन पढ़ने के लिए श्रद्धालुओं से अनुग्रह किया। कथा व्यास हरिओम तिवारी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस गृहस्थ संतो विद्वानों तथा आम जनमानस को सामाजिक व्यवहार के प्रति जागरूक करता है उन्होंने बताया परिवार में माता का पिता से पिता का पुत्र से पुत्र का भाई से भाई का बहन से कैसे संबंध रखना चाहिए इसका विस्तृत रूप से वर्णन है तथा आम जनमानस यदि रामचरितमानस के दिखाए गए रास्तों पर चलना शुरू कर दे तो जीवन व समाज में किसी तरह की समस्या ही नहीं रह जाएगी i उन्होंने बताया मनुष्य यदि चाहे तो अपने आचार विचार व व्यवहार से अपने दोस्तों दुश्मनों के साथ ही देवताओं को भी अपने बस में कर सकता है उन्होंने बताया की संयमित व्यक्ति वास्तव में बहादुर होता है और संयम लाने के लिए उत्कृष्ट व्यवहार का आदान-प्रदान होना जरूरी है i श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया समाज में कोई व्यक्ति छोटा बड़ा नहीं होता, कपि श्रेष्ठ हनुमान जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम का केवल दास धर्म का पालन करके दुनिया में महाबली के नाम से प्रचलित हो गए भगवान राम के छोटे भाई महाराज भारत ने भाई के वियोग में राजपाट छोड़कर 14 वर्ष तपस्वी बनकर जीवन का निर्वहन करके अजर अमर बन गए i ज्ञातव्य हो की कथा व्यास हरिओम तिवारी की हृदयस्पर्शी सरल भाषा में कथा सुनने के लिए अड़ोस पड़ोस के दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन इकट्ठे हो रहे हैं।