Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: 22 जनवरी को सनातन व हिंदू धर्म का महान पर्व : कमल भाई

बमबम यादव

Sat, Jan 20, 2024

उदासीन संगत ऋषि आश्रम रानोपाली महंत डॉ. स्वामी भरत दास महाराज के आर्शीवाद से चार हजार लोगों के रहने, खाने-पीने की गई है समुचित व्यवस्था

अयोध्या। भगवा सेना भारत गरवी गुजरात व संत सेवा समिति कर्णावती के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल भाई रावल ने शुक्रवार को उदासीन आश्रम रानोपाली में आयोजित प्रेसवार्ता दौरान कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय, विहिप केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज द्वारा उन्हें रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सभी आमंत्रित साधु-संत, श्रद्धालु, भक्तगण के लिए रहने, खाने-पीने की व्यवस्था हेतु दायित्व सौंपा गया था। उदासीन संगत ऋषि आश्रम रानोपाली महंत डॉ. स्वामी भरत दास महाराज के आर्शीवाद से चार हजार लोगों के रहने, खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गई है। एक पैकेट में दो लड्डू, एक सरयू नदी का जल, दो कलावा, एक सुपारी, अक्षत रहेगा। इस प्रकार से प्रसाद के रूप में ऐसे 20 हजार पैकेट 20 जनवरी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को देंगे। जो प्राण प्रतिष्ठा के दिन राममंदिर परिसर में प्रसाद रूप में वितरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी सनातन एवं हिंदू धर्म के लिए महान पर्व है। इसलिए मांस और मदिरा की सारी दुकानें उस दिन बन्द रहे। व्यसन करने वाले व्यसन न करने का संकल्प ले और इस पवित्र और ऐतिहासिक पर्व के सहभागी बनें। आने वाले दिनों में भगवा सेना भारत और गरवी गुजरात संत सेवा समागम समिति द्वारा संत सेवा भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें साधु- संतों, श्रद्धालु, भक्तगणों को रहने खाने-पीने की व्यवस्था की जायेगी। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान से जो अयोध्या आ गया है। उसे रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्था न हो। तो वह हमसे सम्पर्क कर सकते हैं। उसकी सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे और आवास, भोजन की व्यवस्था उपलब्ध करायेंगे। 15 सौ संतों के विश्राम व भोजन की व्यवस्था हमारे तरफ से की गई। लंगर 14 जनवरी से चल रहा है। जो 23 जनवरी तक चलेगा। आमंत्रित संतों के लिए तकिया, कंबल, चद्दर की चार हजार किट राम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंप चुके हैं। उदासीन आश्रम प्रेसवार्ता में उदासीन आश्रम महंत डॉ. स्वामी भरत दास, उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा महंत महेश्वर दास, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी, जूना अखाड़ा हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी, श्रीमहंत पुष्करानंद मध्य प्रदेश, सुतीक्ष्ण मुनि, स्वामी माधवानंद, धर्मदास मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें