Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अयोध्या नगर निगम के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के कार्यकर्ताओं को : पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

अयोध्या नगर निगम के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के कार्यकर्ताओं को बाटी मिठाइयां

अयोध्या। अयोध्या नगर निगम के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल की दूरदर्शी रणनीति तथा सशक्त क्रियान्वयन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जो विश्वास, विकास और सुशासन की धारा प्रवाहित हुई है, उसी ने बंगाल की जनता के मन में परिवर्तन की आकांक्षा को बल दिया। ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि गृह मंत्री की संगठन क्षमता और सूक्ष्म राजनीतिक समझ ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के रणनीतिकार सुनील बंसल ने जिस तरह जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने जिस कुशलता से मैन-टू-मैन मार्किंग की नीति को जमीन पर उतारा, वह एक जीवंत उदाहरण बन गया। प्रत्येक कार्यकर्ता को दिशा देना, हर बूथ को सशक्त करना और ‘हर घर, हर मतदाता’ तक पहुँचने की उनकी कार्ययोजना एक सुव्यवस्थित तंत्र के रूप में कार्य किया। उन्होंने कहा कि बंगाल, जिसे लंबे समय तक अजेय माना जाता था, वहां भाजपा का परचम लहराना यह सिद्ध करता है कि जब नेतृत्व मजबूत हो, रणनीति स्पष्ट हो और कार्यकर्ता समर्पित हों, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। यह विजय केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जन-जन के विश्वास की जीत है। नगर विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं व बंगाल की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद, विकास और जनकल्याण की नीतियों पर जनता की मुहर है, जो आने वाले समय में देश की राजनीति की दिशा तय करेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें