Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

भक्ति की अविरल धारा में बही रामनगरी, कलश यात्रा से श्री सियपिय मिलन महोत्सव का शुभारंभ

वेस्टलैंड बुक्स की ‘सीईंग एक्वली’ में विश्व के 13 हिंदू धर्मगुरुओं के साथ मिली जगह, समता और मानवता के विचारों को किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अखिलेश करेंगे यादव बंधुओं संग बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

बमबम यादव

Wed, Jul 2, 2025
अखिलेश करेंगे यादव बंधुओं संग बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक सावन के पहले सोमवार को 50 हजार यादव बंधु पहुंचेंगे काशी वाराणसी। धर्म नगरी काशी में यूं तो सावन के पूरे महीने बोल बम गूंजेगा, लेकिन पहला सोमवार यानी 14 जुलाई का दिन बेहद खास होगा। इस दिन पीढ़ियों से चली आ रही बनारसी परंपरा का अद्भुत दृश्य एक बार फिर देखने को मिलेगा। हजारों यादव बंधुओं के बाबा विश्वनाथ के सामूहिक जलाभिषेक जैसा नजारा शायद ही कहीं देखने को मिलेगा। इस बार समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी यादव बंधुओं की जलाभिषेक यात्रा में शामिल होंगे। देशभर से करीब 50 हजार यादव बंधु काशी पहुंचेंगे। चंद्रवंशी गोप समिति के अध्यक्ष लालजी चंद्रवंशी की अगुवाई में लखनऊ गए प्रतिनिधिमंडल ने अखिलेश यादव को जलाभिषेक के लिए आमंत्रित सपा प्रमुख ने आमंत्रण को स्वीकार कर किया है। अध्यक्ष ने बताया कि जलाभिषेक में शामिल होने का वादा किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें