Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

भक्ति की अविरल धारा में बही रामनगरी, कलश यात्रा से श्री सियपिय मिलन महोत्सव का शुभारंभ

वेस्टलैंड बुक्स की ‘सीईंग एक्वली’ में विश्व के 13 हिंदू धर्मगुरुओं के साथ मिली जगह, समता और मानवता के विचारों को किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

चेकिंग के दौरान 92 किलो गांजा के साथ कार सवार एक गिरफ्तार : दो मोबाइल फोन,एक एटीएम कार्ड व गांजा बिक्री से मिला नौ हजार 50 रुपया बरामद

चेकिंग के दौरान 92 किलो गांजा के साथ कार सवार एक गिरफ्तार
दो मोबाइल फोन,एक एटीएम कार्ड व गांजा बिक्री से मिला नौ हजार 50 रुपया बरामद

अयोध्या। इनायतनगर थाना पुलिस ने चेकिग के दौरान एक कार सवार युवक के पास से 92 किलोग्राम गांजा और वाहन की फर्जी नंबर प्लेट बरामद किया है। एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करवा चालान किया है।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी देहात बलवंत चौधरी ने बताया कि इनायतनगर थाना पुलिस और एंटी थेफ़्ट सेल की टीम ने थाना क्षेत्र के नगरहन का पुरवा स्थित पुलिया के पास एक कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी में कार में आठ बोरियों में 88 पैकेट गांजा,दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुआ। जिसका कुल वजन 91.953 किलोग्राम और अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रूपये है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम-पता सोनू कुमार पासवान (30 वर्ष )निवासी पूरे बंजरिया,शाहबाबाद ग्रंट थाना इनायतनगर बताया। उसकी तलाशी में पुलिस ने दो मोबाइल फोन,एक एटीएम कार्ड और गांजा बिक्री से मिला नौ हजार 50 रुपया मिला है।  आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और धोखाधड़ी व कूटरचना की रिपोर्ट दर्ज करवा चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि सोनू के खिलाफ वर्ष 2011 में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज मिला है, अन्य अपराध की जानकारी कराई जा रही है।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें