Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

प्रेमी ने की थी युवती की हत्या, मुठभेड में आरोपी गिरफ्तार : आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल हुआ बरामद

प्रेमी ने की थी युवती की हत्या, मुठभेड में आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल हुआ बरामद

अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि युवती की हत्या उसके प्रेमी राजू यादव ने की थी, जबकि परिजनों ने शुरू में आलोक निषाद पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

आलोक से युवती का विवाह तय किया गया था, लेकिन राजू यादव लगातार विवाह के लिए दबाव बना रहा था। सर्विलांस सेल और थाना कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल भी बरामद हुआ। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गिट्टी-सरिया चढ़ाने का काम करता है और मृतका से कई महीनों से उसकी बातचीत होती थी। शादी को लेकर दबाव बनाने पर युवती ने मना कर दिया। इसी विवाद के चलते दोनों की मुलाकात के दौरान कहासुनी हुई। आरोपी ने पहले जबरन शारीरिक संबंध बनाए और फिर गुस्से में आकर सलवार से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया और मोबाइल व कपड़े छिपा दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस ने मात्र 24 घंटे में घटना का खुलासा कर दिया है। मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में पैरवी कराते हुए आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें