Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

सेवा, समर्पण, निडरता और भक्ति का संदेश देता है शहीदी दिवस : गुरु अर्जन देव जी द्वारा मानवता को दिया गया सबसे बड़ा उपहार श्री गुरु ग्रंथ साहिब है: जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह

सेवा, समर्पण, निडरता और भक्ति का संदेश देता है शहीदी दिवस

गुरु अर्जन देव जी द्वारा मानवता को दिया गया सबसे बड़ा उपहार श्री गुरु ग्रंथ साहिब है: जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह

कहा, गुरु अर्जन देव जी शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक चिंतन के प्रतीक थे

अयोध्या। पांचवें सिख गुरु, गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर गुरुवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक गोबिंद धाम, नजरबाग में सेवा, समर्पण और मानवता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। खालसा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर, छबील (शरबत) एवं प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः आठ बजे संगत द्वारा सामूहिक रूप से सुखमनी साहिब के पाठ से हुई। पिछले 40 दिनों से निरंतर चल रहे पाठ के समापन अवसर पर कीर्तन और अरदास का आयोजन किया गया। गुरुद्वारे के जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह ने सरबत के भले अर्थात समस्त मानवता के कल्याण की अरदास की।

इसके बाद सुबह 11 बजे रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में फेको सेंटर के डॉ. हर्षदीप एवं उनकी टीम, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ भल्ला, मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ से डॉ. संस्कृति, डॉ. असित श्रीवास्तव और संचित अग्रवाल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। रक्तदान शिविर का शुभारंभ जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह, भाजपा नेता अमल गुप्ता, भवदीय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अवधेश वर्मा, बालकृष्ण वैश्य, मनप्रीत सिंह तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर महामंत्री सुदीप द्वारा रक्तदान कर किया गया।

शिविर में देर शाम तक सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। शुगर और रक्तचाप की निःशुल्क जांच की गई, जबकि लगभग 50 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया। वहीं गुरुद्वारे के मुख्य द्वार पर परंपरागत रूप से छबील और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी द्वारा मानवता को दिया गया सबसे बड़ा उपहार श्री गुरु ग्रंथ साहिब है। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव जी शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक चिंतन के प्रतीक थे। उनके जीवन और बलिदान से प्रेरणा लेकर संपूर्ण मानवता बेहतर समाज और श्रेष्ठ सृष्टि के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकती है।

कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा, आरती अरोड़ा, प्रशासनिक अधिकारी वाई.पी. सिंह सहित मनकापुर, नवाबगंज, सोहावल, रामसनेहीघाट, विशेश्वरगंज तथा अयोध्या-फैजाबाद क्षेत्र से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। अंत में सेवादार नवनीत सिंह नीशू ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाली संस्थाओं, प्रशासन, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगियों एवं संगत के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें