Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अयोध्या महोत्सव अयोध्या का अद्वितीय आयोजन : चम्पत राय : मातृशक्तियों के दुरदुरिया पूजन से महोत्सव का शुभारम्भ, सन्त समागम का हुआ आयोजन

अयोध्या महोत्सव अयोध्या का अद्वितीय आयोजन : चम्पत राय

मातृशक्तियों के दुरदुरिया पूजन से महोत्सव का शुभारम्भ, सन्त समागम का हुआ आयोजन

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के महापर्व अयोध्या महोत्सव का फ़ॉर एवर लॉन में भव्य शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं न्यास अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने अयोध्या महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया स इस अवसर पर पाँच हजार मातृशक्तियों के द्वारा गौरी गणेश का पूजन कर अयोध्या के सुख समृद्धि की कामना की गई स ग्रामीणांचल से पधारी महिलाओं ने परंपरागत तरीक़े से पूजा की और माता रानी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की और उनके लोकगीतों से सम्पूर्ण पंडाल गुंजायमान हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे चम्पत राय ने अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या को ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है जिससे अयोध्या के कलाकारों को एक मंच मिल सके। चम्पत राय ने कहा अयोध्या महोत्सव अयोध्या का अद्वितीय आयोजन है जिसमें लोकरंग के माध्यम से अयोध्या की परम्परा संस्कृति की झलक दिखाई देती है स अयोध्यावसियों को ऐसे आयोजनों में शामिल होना चाहिए।

इस अवसर पर माँ कामख्या भवानी मंदिर के पुजारी मनोज कुमार मिश्र न्यास के प्रबंधक आकाश अग्रवाल प्रबंध निदेशक नाहिद कैफ़ उपस्थित रही। अयोध्या महोत्सव शुभारम्भ समारोह में भव्य संत समागम का आयोजन किया गया स जिसमें प्रेम दिव्य सेवा मिशन के संस्थापक अध्यक्ष आशीष गौतम जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे स कार्यक्रम की अध्यक्षता तोत्रादि मठ के महंत अनन्ताचार्य महाराज ने की स कार्यक्रम में मुख्य रूप से अयोध्या के प्रमुख संत महंत उपस्थिति रहे रहे। कार्यक्रम में संतों का पूजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आशीष गौतम ने कहा कि आज का दिन अति शुभ है आज एक साथ अयोध्या महोत्सव के प्रांगण में एक साथ दो सौ से अधिक संतों का सान्निध्य प्राप्त हो रहा है स आशीष जी ने कहा कि आज सनातन धर्म को एक साथ आने की आवश्यकता है। भारत माता के जय के लिए हम सभी सनातनियों को मिलकर कार्य करना होगा स अयोध्या महोत्सव आज प्रारम्भ हो रहा है निश्चय ही यह आयोजन भव्य है। न्यास अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने संतों का स्वागत किया स हरीश ने कहा कि आज हम सभी धन्य हैं अयोध्या के पूज्य संतों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है स आज हम सभी का सौभाग्य है कि पूज्य संतों के द्वारा अयोध्या महोत्सव की जय बोली जा रही है। पधारे संत समाज को धन्यवाद अयोध्या महोत्सव न्यास के मुख्य संयोजक एवं नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या आज संपूर्ण विश्व में अपनी पहचान बना रही है जो संतों के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री भी एक संत है और अयोध्या आज अपनी पूर्ण ऊर्जा के साथ अपनी भव्यता को स्थापित कर रही है। संतों का पूजन महासचिव अरुण द्विवेदी,ऋचा उपाध्याय निदेशक विजय यादव ,बृजेश ओझा, जनार्दन पांडेय ,मोहित मिश्रा उपाध्यक्ष आनंद मोटवानी सहित न्यास के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय कथावाचक श्रीनिवासाचार्य भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्ष वर्धन सिंह इंद्रेश कौशिक सहित न्यास के उज्जवल सिंह, रेगन सिंह, स्वाति सिंह ,सुरेश मिश्रा ,अभिनव द्विवेदी ,शशांक उपाध्याय, गौतम सिंह ,रामसागर उपाध्याय,अनुराग सिंह ,निकिता चौहान ,कल्पना वर्मा सुरेश मिश्रा ,बृजमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें