Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

शिकायतों के निस्तारण में न हो लापरवाही : निखिल टीकाराम फुंडे : जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याएं

शिकायतों के निस्तारण में न हो लापरवाही : निखिल टीकाराम फुंडे

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याएं

अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में मंगलवार कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न हो। जनता दर्शन में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधित प्रकरण, पेंशन, विद्युत, जलापूर्ति, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे सामने आए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की जाए और शिकायतकर्ता को निस्तारण की जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें