Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अयोध्या के समग्र विकास को मिली अभूतपूर्व गति : दयाशंकर सिंह : अयोध्या का विकास केवल परियोजनाओं का विस्तार नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान है: ऋषिकेश उपाध्याय 

अयोध्या के समग्र विकास को मिली अभूतपूर्व गति : दयाशंकर सिंह

परिवहन मंत्री ने रामनवमी पर होने वाले 1251 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की यज्ञशाला का किया भूमि पूजन

अयोध्या का विकास केवल परियोजनाओं का विस्तार नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान है: ऋषिकेश उपाध्याय 

अयोध्या। श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले 1251 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह हनुमत श्रीराम महायज्ञ की यज्ञशाला का भूमि पूजन मंगलवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया। 20 से 26 मार्च 2026 तक प्रस्तावित इस भव्य महायज्ञ को रामनगरी में धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का अद्वितीय संगम बताया जा रहा है। भूमि पूजन से पूर्व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने श्री रामजन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए तथा हनुमानगढ़ी में महाबली हनुमान के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अयोध्या आज अपने गौरवपूर्ण इतिहास से आगे बढ़ते हुए एक नए युग में प्रवेश कर रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या के समग्र विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के बाद यहां बुनियादी ढांचे, सड़कों, परिवहन सेवाओं और पर्यटन सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। श्रीरामनवमी के अवसर पर होने वाला यह महायज्ञ अयोध्या की आध्यात्मिक पहचान को वैश्विक स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करेगा।

अयोध्या नगर निगम के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या का विकास केवल परियोजनाओं का विस्तार नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान है। उन्होंने बताया कि शहर को आधुनिक सुविधाओं से सज्जित करते हुए उसकी सांस्कृतिक आत्मा को सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि महायज्ञ के आयोजन से रामनगरी की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक चमक और अधिक प्रखर होगी।इस मौके पर हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी रमेश दास, ब्लाक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में साधु संत व भाजपा नेता मौजूदा रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें