Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

अयोध्या के प्रथम महापौर एवं परमहंस पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक को जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी, बधाइयों का

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

तीन दिवसीय कबीर सत्संग समारोह 20 अक्टूबर से : देशभर के संत-महात्मा देंगे प्रवचन, प्रेम, सद्भाव और आत्मज्ञान का देंगे संदेश

तीन दिवसीय कबीर सत्संग समारोह 20 अक्टूबर से

देशभर के संत-महात्मा देंगे प्रवचन, प्रेम, सद्भाव और आत्मज्ञान का देंगे संदेश

अयोध्या। सद्गुरु श्री रामसूरत साहेब की पुण्य स्मृति में श्री कबीर धर्म मंदिर, जियनपुर चूड़ामणि चौराहा मोहबरा बाजार में 20 से 22 अक्टूबर तक तीन दिवसीय सद्गुरु कबीर सत्संग समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से संत-महात्मा, विद्वान और भजनोपदेशक शामिल होकर कबीर साहेब की वाणी और विचारों का संदेश देंगे।श्री कबीर धर्म मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित समारोह का संचालन संत श्री हरि साहेब करेंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष संत श्री परीक्षा साहेब के संरक्षण में होने वाले इस आयोजन में श्रद्धालुओं को सत्संग, प्रवचन और भजन के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम चार बजे से रात आठ बजे तक चलेगा।समारोह में वाराणसी के संत प्रेम साहेब, बिहार के संत सजीवन साहेब, गुजरात के संत अचल साहेब, लखनऊ के संत दीनदयाल साहेब, छत्तीसगढ़ के संत विचार साहेब, मुक्तिशरण साहेब व घनश्याम साहेब सहित राजस्थान और अंबेडकरनगर के संत भी शामिल होंगे। संत परीक्षा साहेब ने बताया कि संत कबीर की वाणी मानवता, प्रेम, सद्भाव, समानता और सदाचार की प्रेरणा देती है। सत्संग का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों और आडंबरों को दूर कर आत्मज्ञान तथा मानवीय मूल्यों का प्रसार करना है। श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर सत्संग का लाभ लेने की अपील की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें