Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

सेवा, संवेदना के क्षेत्र में एक नया प्रतिमान गढ़ रहा श्री जानकी महल : ठाकुर जी की अष्टयाम सेवा के लिए प्रसिद्ध है, साथ ही साथ गरीबों, असहायों और श्रद्धालुओं की निरंतर सेवा की जा रही

सेवा, संवेदना के क्षेत्र में एक नया प्रतिमान गढ़ रहा श्री जानकी महल ट्रस्ट

ठाकुर जी की अष्टयाम सेवा के लिए प्रसिद्ध है, साथ ही साथ गरीबों, असहायों और श्रद्धालुओं की निरंतर सेवा की जा रही

दिसंबर माह में जब ठंड ने अपना प्रचंड रूप धारण किया, तो श्री जानकी महल ट्रस्ट ने एक बार फिर गरीबों और असहायों के लिए अपने द्वार खोल दिए

अयोध्या।भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पुराने परिक्रमा मार्ग पर स्थित श्री जानकी महल ट्रस्ट न केवल ठाकुर जी की अष्टयाम सेवा के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि सेवा और संवेदना के क्षेत्र में भी एक नया प्रतिमान गढ़ रहा है। ट्रस्ट के ट्रस्टी आदित्य सुल्तानिया के नेतृत्व में यहां गरीबों, असहायों और श्रद्धालुओं की निरंतर सेवा की जा रही है।मान्यता है कि जानकी महल माता जानकी का मायका और प्रभु श्रीराम की ससुराल है। इसी भाव के साथ यहां श्रद्धालुओं के साथ-साथ अयोध्यावासियों की सेवा भी नियमित रूप से की जाती है। ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्न क्षेत्र में प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। वहीं जानकी महल परिसर में संचालित अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जा रही है, जिसमें एलोपैथी के साथ-साथ होम्योपैथी और फिजियोथैरेपी की उन्नत सेवाएं भी शामिल हैं। दूर-दराज से लोग यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं।दिसंबर माह में जब ठंड ने अपना प्रचंड रूप धारण किया, तो श्री जानकी महल ट्रस्ट ने एक बार फिर गरीबों और असहायों के लिए अपने द्वार खोल दिए। ट्रस्टी आदित्य सुल्तानिया के मार्गदर्शन में ट्रस्ट के कर्मचारियों द्वारा लगातार कंबल वितरण किया जा रहा है, ताकि ठंड से किसी को परेशानी न हो।इसके अलावा जानकी महल ट्रस्ट में संत सेवा, विद्यार्थी सेवा और गौ सेवा भी निरंतर चल रही है। इस अवसर पर ट्रस्टी आदित्य सुल्तानिया ने बताया कि ट्रस्ट की स्थापना का एकमात्र उद्देश्य सेवा रहा है और यह परंपरा निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली में कोई भी दुखी न रहे और माता जानकी के मायके से यह सेवा निरंतर चलती रहे।श्री जानकी महल ट्रस्ट की यह पहल अयोध्या में सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण बन रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें