Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

रक्तदान महादान, इससे न केवल दूसरों की जान बचती बल्कि रक्तदाता स्वयं : श्री राम चिकित्सालय में सशक्त नारी - स्वस्थ परिवार अभियान तथा विश्व हृदय दिवस के अवसर पर भव्य रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

रक्तदान महादान, इससे न केवल दूसरों की जान बचती बल्कि रक्तदाता स्वयं भी शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है: महंत संजय दास

श्री राम चिकित्सालय में सशक्त नारी - स्वस्थ परिवार अभियान तथा विश्व हृदय दिवस के अवसर पर भव्य रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन 

अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या स्थित श्री राम चिकित्सालय में सशक्त नारी - स्वस्थ परिवार अभियान तथा विश्व हृदय दिवस के अवसर पर एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद वर्मा के द्वारा किया गया।इस पुनीत अवसर पर श्री राम चिकित्सालय के डॉक्टर, संत-महंत, एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। दोपहर तक कुल 12 यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका था और शाम तक 75 यूनिट रक्त संग्रह होने की संभावना जताई गई।

   धर्म सम्राट श्री महंत ज्ञान दास जी महाराज के शिष्य एवं संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज ने भी रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, रक्तदान महादान है। इससे न केवल दूसरों की जान बचती है, बल्कि रक्तदाता स्वयं भी शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है।इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. आर. पी. सागर ने भारत सरकार की महिला सशक्तिकरण योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, "यदि महिला सशक्त होगी तो परिवार स्वस्थ रहेगा।" उन्होंने सभी नागरिकों से इस जागरूकता अभियान में भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी वाई. पी. सिंह, श्रृंगी ऋषि आश्रम के महंत हेमंत दास, महंत संजय दास के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें