Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

हाजी फिरोज खान गब्बर का करतलिया आश्रम में रामनामा पहनाकर जोरदार स्वागत : समाजवादी पार्टी से जुड़े करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास की अगुवाई मे सपा नेता का हुआ स्वागत

हाजी फिरोज खान गब्बर का करतलिया आश्रम में रामनामा पहनाकर जोरदार स्वागत

समाजवादी पार्टी से जुड़े करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास की अगुवाई मे सपा नेता का हुआ स्वागत

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में समाजवादी पार्टी का झंडा बुलंद करने वाले एकमेव धर्माचार्य सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास ने बीकापुर विधानसभा के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर जी का मंदिर में जोरदार स्वागत किया।हाजी फिरोज खान गब्बर आज रामनगरी अयोध्या आये तो महंत बालयोगी रामदास का आशीर्वाद लेने आश्रम पहुंचे जहां पर बालयोगी जी ने स्वागत किया। बालयोगी रामदास महाराज अखिलेश यादव की रीतियों नीतियों को मंदिर मंदिर पहुंचाने के साथ संत समाज को समाजवादी पार्टी से जुड़ने की मुहिम चला रखें है। बालयोगी रामदास महाराज कहते हैं समाजवादी पार्टी गरीबों मजलूमों व आमजन की पार्टी है, अखिलेश यादव सर्व समाज के नेता हैं। इस मौके पर महंत दिलीप दास जी महाराज भी मौजूद रहें। गब्बर के साथ चल कर आए बीकापुर विधानसभा के पूर्व प्रभारी जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष शोएब खान, जुनैद खान तथा हाजी साहब के बहनोई शोएब खान का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया, और वर्तमान व भविष्य की राजनीति पर चर्चा की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें