Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

भक्ति की अविरल धारा में बही रामनगरी, कलश यात्रा से श्री सियपिय मिलन महोत्सव का शुभारंभ

वेस्टलैंड बुक्स की ‘सीईंग एक्वली’ में विश्व के 13 हिंदू धर्मगुरुओं के साथ मिली जगह, समता और मानवता के विचारों को किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

प्रेमानंद महाराज और रामभद्राचार्य विवाद के बीच बाबा बागेश्वर भी कूदें : रामभद्राचार्य द्वारा संत प्रेमानंद महाराज को दिए गए चैलेंज को लेकर संत समाज अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रियाएं दे रहे

प्रेमानंद महाराज और जगद्गुरु रामभद्राचार्य विवाद के बीच बाबा बागेश्वर भी कूदें

रामभद्राचार्य द्वारा संत प्रेमानंद महाराज को दिए गए चैलेंज को लेकर संत समाज अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रियाएं दे रहे

बाबा बागेश्वर बोले- दोनों ही महान संत हैं,कुछ लोग दोनों संतों को लड़ा रहें

दिल्ली। जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा संत प्रेमानंद महाराज को दिए गए चैलेंज को लेकर संत समाज अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रियाएं दे रहा है। अधिकांश संतों ने रामभद्राचार्य की टिप्पणी पर रोष जाहिर किया है। इसके बाद जगदगुरु ने अपनी सफाई पेश की. वहीं, इस मामले में प्रेमानंद महाराज या उनके भक्तों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस मामले में अपना पक्ष रखा।

वृंदावन के सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज और जगद्गुरू रामभद्राचार्य के बीच चल रहे विवाद को लेकर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का कहना है "दोनों ही महान संत हैं. जगद्गुरू रामभद्राचार्य के मन में किसी के लिए कोई ईर्ष्या नहीं ही। वह प्रेमानंद महाराज से स्नेह रखते हैं. जो लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बयानबाजी करा के दो संतों को लड़ाना चाह रहे हैं, वह गलत है. दोनों वंदनीय हैं. तुलसी पीठाधीश्वर ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रेमानंद महाराज के लिए हमारे मन में किंचित मात्र भी ईर्ष्या नहीं है. वे हमारे लिए बालक रूप हैं. वो जब भी आएंगे, हम उन्हें गले लगाएंगे."

दरअसल, बाबा बागेश्वर इन दिनों महाराष्ट्र की यात्रा पर हैं. मुंबई के भिवंडी में स्थित बागेश्वर सनातन मठ में बुधवार को गुरु दीक्षा के दौरान बागेश्वर धाम महाराज ने कहा "कुछ लोगों का काम है आग में घी डालना. दो साधुओं को भिड़ाकर लोग मजे लेना चाहते हैं. मैंने आज वह वीडियो देखा, मुझे बहुत बुरा लगा कि लोग कितना गलत फैला रहे हैं. हमारे गुरु रामभद्राचार्य महाराज जी मन में कुछ रखते नहीं हैं, बोल देते हैं, लेकिन महाराज के मन में कुछ गलत नहीं है. वह हम सभी लोगों से बहुत प्रेम करते हैं. वहीं, प्रेमानंद महाराज ने पूरे विश्व में भजन के प्रभाव से बहुत युवाओं को जोड़ने का कार्य किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें