Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्मानित किए गए एक दर्जन मेधावी छात्र व उनके संघर्षों के साथी

पीठाधीश्वर श्रीमहंत रामजी दास जी की अध्यक्षता एवं अधिकारी महंत रामनारायण दास के संयोजन में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

पूर्व सांसद स्वर्गीय बाबू मित्रसेन यादव की मनाई गई 11वीं पुण्यतिथि : सम्मानित किए गए एक दर्जन मेधावी छात्र व उनके संघर्षों के साथी

पूर्व सांसद स्वर्गीय बाबू मित्रसेन यादव की मनाई गई 11वीं पुण्यतिथि

सम्मानित किए गए एक दर्जन मेधावी छात्र व उनके संघर्षों के साथी

मिल्कीपुर-अयोध्या। पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की 11वीं पुण्यतिथि पर किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर परिसर में श्रद्धांजलि एवं पुण्यतिथि समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद अवधेश प्रसाद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचरण यादव ने की। हैरिंगटनगंज ब्लाक क्षेत्र स्थित किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर के परिसर में आयोजित पुण्यतिथि समारोह में पहुंचे अतिथियों का पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अवधेश प्रसाद ने पूर्व सांसद के राजनीतिक उत्तराधिकारी पुत्र आनंद सेन यादव को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए उनसे बाबूजी के संघर्षों को आगे बढ़ाते रहने की बात कही। उन्होंने स्वर्गीय मित्रसेन यादव को युग पुरुष बताया और केंद्र तथा प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आड़े हाथों लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन यादव ने कहा कि स्वर्गीय मित्र सेन यादव को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाया जाए जाए। सपा पूर्व जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने स्वर्गीय बाबू मित्रसेन यादव के संघर्षों को एक-एक करके गिनाया। पूर्व विधायक अब्बास अली उर्फ रुश्दी मियां ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक एवं पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने श्रद्धांजलि सभा में पधारे अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने देश और प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि लोग बेतहाशा महंगाई से तबाह हैं। उन्होंने कहा कि बाबू जी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब अयोध्या जनपद की पांचो की पांचो विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी जीते। समारोह को हाजी फिरोज खान गब्बर, लौटन राम निषाद, संजय यादव, जय सिंह यादव, सरोज यादव, धर्मपाल यादव, एजाज अहमद, रामजी पाल,आनंद सिंह मिंटू, सहित कई सपा नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय मित्र सेन यादव के संघर्षों के साथी रहे जिले क एक दर्जन वरिष्ठ लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय मित्र सेन यादव के संघर्षों के संस्थापित विद्यालय के 14 मेधावियों को साइकिल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश इंसान ने किया। इस मौके पर लल्लन कोरी, राम प्रगट रावत, रोली यादव, साहबलाल यादव, यदुनाथ यादव, अवधेश यादव अतुल यादव, एजाज अहमद व अखिलेश सिंह सहित दर्जनों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें