Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए चले हस्ताक्षर अभियान : : जानकी घाट  स्थित चारुशिला मंदिर में संतों ने की बैठक, अध्यक्षता चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी

गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए चले हस्ताक्षर अभियान : बल्लभाचार्य

जानकी घाट  स्थित चारुशिला मंदिर में संतों ने की बैठक, अध्यक्षता चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी वल्लभाचार्य जी महाराज ने किया

अयोध्या। गोमाता के संरक्षण और सम्मान को लेकर संत समाज ने अब निर्णायक अभियान चलाने का आह्वान किया है। अयोध्या में आयोजित संत सभा में संतों ने बोला- गोमाता गोहत्या पर पूर्णतया प्रतिबंध, गोमाता की रक्षा के लिए दिल्ली पहुंचना होगा। संतों ने गोमाता को राष्ट्रमाता, केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय, गोचर बोर्ड बनाने सहित अन्य मांगे उठाई। बैठक में इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय हुआ।संत सभा में बैठक की अध्यक्षता कर रहें चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी वल्लभाचार्य जी महाराज ने कहा कि देश के प्रमुख मंदिरों, कथाओं, प्रवचन स्थलों और मेलों में हस्ताक्षर अभियान के लिए अलग से व्यवस्था की जानी चाहिए। राम मंदिर और बांके बिहारी मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पंडाल या प्रवेश-निकास के पास कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाए, जहां प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं के हस्ताक्षर कराए जा सकें। यदि बड़ी संख्या में हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य है तो इसके लिए प्रत्येक स्थान की जिम्मेदारी तय करनी होगी।

जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य,राम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य अधिकारी राजकुमार दास, राम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य महंत डा मिथिलेश नंदिनी शरण, महंत गिरीश दास ने कहा कि गोमाता की रक्षा के लिए केंद्र सरकार के सामने अपनी मांग मजबूती से रखनी होगी। आर्थिक, अंतरराष्ट्रीय नीतियों और व्यवस्था से जुड़ी कई चुनौतियां हैं, लेकिन इन चुनौतियों के बावजूद गोसेवा और के प्रति समाज की प्रतिबद्धता कमजोर नहीं होनी चाहिए।

सभा का संचालन डा रामानंद दास ने किया। सभा में आचार्य पीठ श्रीलक्ष्मण किला के महंत मैथिलीरमण शरण,महंत डा राघव दास, महंत मनीष दास, महंत शशिकांत दास सहित बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें