Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

रावत मंदिर के नये महंत बने बालकदास महाराज   : अयाेध्यानगरी के संत-महंताें ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चद्दर, तिलक देकर महंती की दी मान्यता

रावत मंदिर के नये महंत बने बालकदास महाराज  

अयाेध्यानगरी के संत-महंताें ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चद्दर, तिलक देकर महंती की दी मान्यता

अयोध्या। रामनगरी के रामघाट स्थित रावत मंदिर का नया महंत बालक दास काे बनाया गया व उत्तराधिकारी अयोध्यादास को बनाया गया। शुक्रवार को एक महंताई समाराेह के दरम्यान अयाेध्यानगरी के संत-महंताें ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चद्दर, तिलक देकर महंती की मान्यता  की। साथ ही साथ महज्जरनामा पर हस्ताक्षर भी किया। रामानन्दीय वैरागी परमारा के अनुसार महंत बालख दास को कन्ठी, चादर व तिलक लगाकर गद्दी पर आसीन कर विधिवत महन्थ नियुक्त कर यह महज्जर नागा लिख दिया। 

रावत मंदिर में महंती समारोह और भंडारे का हुआ आयोजन।अयोध्या के सभी प्रमुख धर्म गुरुओं भक्तों शिष्यों ने कंठी चादर तिलक लगाकर बालकदास जी को मंदिर का नया महंत और उत्तराधिकारी महंत अमनदास उर्फ अयोध्यादास को बनाया।

  इस दौरान विराट भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में आए साधु संतों को अंगवस्त्र और दक्षिण देकर श्री महंत बालक दास जी महाराज ने सबका स्वागत सम्मान कर सभी के प्रति जताया आभार. मंदिर के पूर्व महंत रहे राम मिलन दास जी को दी गई श्रद्धांजलि भी। इस मौके पर हजारों की संख्या में साधु संत भक्तगत शिष्य आदि उपस्थित रहे। आये हुए अतिथियों का स्वागत महंत राम नमन दास व राम बक्श यादव ने किया। इस मौके पर खाक चौक के श्रीमहंत बृजमोहन दास, मणिराम दास छावनी के महंत कमलनयन दास, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण,बड़ा भक्त माल महंत अवधेश दास,महंत वैदेही बल्लभ शरण, रामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, महंत करुणानिधान शरण, महंत मैथली रमण शरण, महंत मिथलेश नन्दनी शरण, महंत दिलीप दास, महंत रमेश दास हनुमानगढ़ी,महंत पवन शास्त्री,महंत सीताराम दास महात्यागी,महंत अयोध्या दास, महंत कमला दास रामायणी,महंत परशुराम दास, महंत बालयोगी रामदास, महंत आनंद दास सहित बड़ी संख्या में साधु संत व आमजन मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें