Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

राम मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर है : कहा, ध्वजारोहण का सौभाग्य पाकर वे अभिभूत हैं, सभी पूर्वजों को नमन जिन्होंने 500 वर्षों तक श्रीराम जन्मभूमि के लिए संघर्ष

राम मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर है: महंत केशवदास

कहा, ध्वजारोहण का सौभाग्य पाकर वे अभिभूत हैं, सभी पूर्वजों को नमन जिन्होंने 500 वर्षों तक श्रीराम जन्मभूमि के लिए संघर्ष किया

अयोध्या। भगवान श्रीराम लला के मंदिर निर्माण पूर्ण होने पर पंजाबी आश्रम के पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। सनातन धर्म में प्रत्येक माता-पिता अपने बच्चे में श्रीराम जैसा आदर्श चरित्र देखना चाहते हैं और उसी भावना से उसका पालन-पोषण करते हैं।महंत केशव महाराज ने बताया कि ध्वजारोहण का सौभाग्य पाकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने उन सभी पूर्वजों को नमन किया जिन्होंने 500 वर्षों तक श्रीराम जन्मभूमि के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि यदि उनका संघर्ष न होता तो आज यह ऐतिहासिक दिन देखना संभव न होता। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होना उनके लिए जीवन का सौभाग्य है। श्री दास ने स्पष्ट कहा कि संत राजनीति से दूर रहते हैं, पर सनातन धर्म की रक्षा करने वालों का साथ अवश्य देते हैं। बाबरी मस्जिद के नाम पर विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि मस्जिद से उन्हें आपत्ति नहीं, परंतु ‘बाबरी’ नाम से ऐतराज है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि मस्जिद बनानी हो तो उसका नाम किसी देशभक्त मुस्लिम अब्दुल कलाम या अब्दुल हमीद के नाम पर रखा जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें