Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

यूरिया खाद के नाम पर किसानों को पीठ पर लाठी मिल रही है: लीलावती : कहा, भाजपा सरकार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है

खाद के नाम पर किसानों को पीठ पर लाठी मिल रही है: लीलावतीयूरिया

कहा, भाजपा सरकार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है

किसान, नौजवान, महिलाएं तथा आम जनता को धर्म के ठेकेदारों ने सबको गुमराह करके अंधकार में उलझा दिया

अयोध्या। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने रूदौली में लोधन का पुरवा नरौली ग्राम सभा में कमलेश यादव जी के घर पर बैठक करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दो गुना करने का वादा किया था परन्तु दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि यूरिया खाद के नाम पर किसानों को पीठ पर लाठी मिल रही है। श्रीमती कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि भाजपा की सरकार में खुलेआम लोकतंत्र की हत्या हो रही है जब की किसान नौजवान महिलाएं तथा आम जनता को धर्म के ठेकेदारों ने सबको गुमराह करके अंधकार में उलझा दिया। वर्तमान समय में किसान नौजवान पिछड़े दलित बहुत परेशान किया जा रहे हैं सरकार द्वारा बहुत भेदभाव किया जा रहा है।

कथा वाचक रामकरण यादव जी ने कहा की पीडीए के लोगों को समझने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा की वर्तमान हालात गांव की बहुत ही खराब है महंगाई चरम सीमा पर है इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है गांव का गरीब आदमी डरा और सहमा हुआ है। सामंतवाद चरम सीमा पर है। पीडीए के लोगों अब लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव, कमलेश यादव, बंसराज मौर्य, रामशब्द यादव, मुकेश यादव, रायबहादुर यादव, राजेश बर्मा, राम कैलाश यादव, राम प्रकाश यादव, इंद्रजीत यादव, मुस्ताक, ज्वाला प्रसाद आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें