Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों का गंभीरता से  करें पालन : ऋतु सिंह : आरटीओ अयोध्या ने बाराबंकी कार्यालय व रोडवेज बस अड्डे में दिये सड़क सुरक्षा संदेश

सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों का गंभीरता से  करें पालन : ऋतु सिंह
आरटीओ अयोध्या ने बाराबंकी कार्यालय व रोडवेज बस अड्डे में दिये सड़क सुरक्षा संदेश
अयोध्या। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के 12वें दिन आरटीओ प्रशासन अयोध्या ऋतु सिंह ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बस अड्डे एवं एआरटीओ कार्यालय
बाराबंकी में सड़क सुरक्षा कार्यशालाओं को संबोधित किया जिसमें एआरटीओ  अंकिता शुक्ला एवं परिवहन निगम के अधिकारीगण, स्टेशन इंचार्ज  अवस्थी व लालबहादुर उपस्थित रहें। बस अड्डे पर आरटीओ द्वारा रोडवेज चालको, परिचालकों और उपस्थित यात्रीगणों को जागरूक करते हुए कहा गया कि रोडवेज चालक चाहे वे नियमित चालक हो या अनुबंधित बसों के चालक हो, के कंधे पर यात्रीगणों की सुरक्षा, स्वयं और बस की सुरक्षा व साथ ही सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा की बडी जिम्मेदारी होती है। इसलिए उन्हें सड़क सुरक्षा एवं यातायात के सभी नियमों का गंभीरता से पालन करना चाहिए। साथ ही कार्यालय में आये हुए चालकों, वाहन स्वामियों, परिचालकों को भी कार्यालय सभागार में पैम्फलेट बाटकर व नियमों के बारें में विस्तृत चर्चा करते हुए संदेश दिया गया। आरटीओ द्वारा मुख्य रूप से संदेश दिये गये कि हर चालक को यातायात संकेतकों का अच्छा ज्ञान हो और उनका कड़ाई से पालन करें जैसे- स्पीड लिमिट, नो पार्किंग, एकल दिशा मार्ग आदि।
व्यावसायिक वाहनों के चालक एवं रोडवेज चालक वैध ड्राइविंग लाइसेंस होने पर ही वाहन चलायें। नशे की हालत में या तनाव में वाहन ना चलायें, मोबाइल पर बात ना करें। यात्रीगण बस के शीशे से सिर या हाथ बाहर ना निकालें। परिचालक भी इसका ध्यान रखें एवं बस के चलते समय वाहन का दरवाजा बन्द रखें ताकि चलती बस से कोई चढ या उतर ना सके एवं दुर्घटना की संभावना ना हो। यात्रियों को यहाँ-वहाँ ना उतारें बल्कि निर्धारित बस स्टाप पर ही उतारें ताकि जाम या दुर्घटना की संभावना ना हो। वाहन हमेशा फिट दशा में रखें और वाहन संचालन से पूर्व वाहन की ब्रेक, हेडलाइट, वाइपर आदि जाँच लें। घने कोहरें व शर्दी के मौसम में सावधानीपूर्वक वाहन चलायें। सभी व्यावसायिक एवं रोडवेज वाहन चालक व परिचालक निर्धारित यूनिफार्म पहनें।
एआरटीओ अंकिता शुक्ला द्वारा वाहन चालकों को नसीहत दी गयी कि यदि नियमों का उल्लंघन किया गया तो चालान की कार्यवाही की जाएगी व चालान किये भी गयें हैं। इसके अलावा आरटीओ द्वारा राहवीर योजना, हिट एण्ड रन योजना की जानकारी देते हुए बसों में रखें फर्स्ट एड बाक्स, रिफ्लेक्टिव टेप आदि की भी जाँच की गयी। एक बस में फर्स्ट एड बाक्स खाली पाया गया जबकि दवाईयाँ चालक द्वारा अन्य स्थान पर रखी बतायी गयी। इस पर स्टेशन इंचार्ज से कहा गया कि प्रतिदिन बस अड्घ्डे से रवाना होने वाली सभी वाहनो की फिटनेस और फर्स्ट एड बाक्स व अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता वे स्वयं मानीटर कर लें तथा स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर समुचित फर्स्ट एड सामाग्री रखें। सभी के द्वारा नियमों के पालन का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सैकड़ों चालक, परिचालक, यात्रीगण एवं आरटीओ ऋतु सिंह, एआरटीओ अकिंता शुक्ला, परिवहन निगम के अधिकारीगण, स्टेशन इंचार्ज अवस्थी व लालबहादुर व एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारी अमन व अनिकेत उपस्थित रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें