Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

बांग्लादेश में हालात चिंताजनक,राक्षसी प्रवृत्तियां सक्रिय हो गई: : पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज का रामनगरी में हुआ

बांग्लादेश में हालात चिंताजनक,राक्षसी प्रवृत्तियां सक्रिय हो गई: शंकराचार्य

पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज का रामनगरी में हुआ जोरदार स्वागत 

अयोध्या।भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचे पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज ने हनुमानगढ़ी में हनुमान जी महाराज और राम मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद वह धर्म सम्राट श्री महंत ज्ञानदास महाराज के आश्रम पर आयें जहां पर हनुमानगढ़ी के नागा संतों ने स्वागत किया। मीडिया से मुखातिब हुए और बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई।जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि बांग्लादेश में हालात चिंताजनक हैं। दो वर्ष पूर्व जब वह बांग्लादेश गए थे, तब वहां का माहौल अत्यंत सौहार्दपूर्ण था और उनका भव्य स्वागत हुआ था, लेकिन अब वहां राक्षसी प्रवृत्तियां सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रवृत्तियों के दमन के लिए भारत को बड़ी भूमिका निभानी पड़ेगी। इस विषय में वह शीघ्र ही भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से भी संवाद करेंगे।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में सुशासन की स्थिति है। प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या का तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि आज रामलला के भव्य दर्शन हुए, मंदिर अत्यंत दिव्य और अलौकिक प्रतीत हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी के कार्यक्रम चल रहे हैं और धर्मध्वजाएं लहरा रही हैं।जगद्गुरु महाराज ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि भारत देश को समृद्ध और शक्तिशाली बनाएं तथा विकास की यह गति निरंतर आगे बढ़ती रहे।इस अवसर पर उनके साथ श्रीमहंत निर्मोही अखाड़ा अयोध्या एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य श्री दिनेन्द्र दास, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त पदुमनारायण द्विवेदी, असम सरकार के कैबिनेट मंत्री बोलिन चेतिया, जम्मू-कश्मीर के समाजसेवी अरुण गुप्ता, विराट दास,देवानंद दास, पृथ्वी दास सहित अ

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें