Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का 47वां प्रांतीय सम्मेलन गुरुवार को : सम्मेलन में माध्यमिक शिक्षा के गुणवत्ता संवर्धन हेतु सार्थक चर्चा : डा.मणि शंकर तिवारी

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का 47वां प्रांतीय सम्मेलन गुरुवार को

सम्मेलन में माध्यमिक शिक्षा के गुणवत्ता संवर्धन हेतु सार्थक चर्चा : डा.मणि शंकर तिवारी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का 47 वां प्रांतीय सम्मेलन महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय अयोध्या में 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शुरु होगा। आयोजन दो दिवसीय होगा। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष डा.मणि शंकर तिवारी ने आयोजन स्थल पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जनपद अयोध्या के संयोजकत्व में मंडल अयोध्या के समस्त प्रधानाचार्यों के सौजन्य से इस सम्मलेन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन का पूरा जिम्मा प्रधानाचार्य परिषद की मंडलीय समिति संभाल रही है। सफल आयोजन के लिए 12 से अधिक समितियां का गठन किया गया है। जिसमें स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान और गोष्ठी व आयोजन सहित कई समितियां शामिल हैं। डॉ. तिवारी ने बताया सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। प्रांतीय सम्मेलन में माध्यमिक शिक्षा के गुणवत्ता संवर्धन हेतु सार्थक चर्चा के साथ वर्तमान परिवेश में माध्यमिक शिक्षा के समक्ष आने वाली चुनौतियां के समाधान पर विचार विमर्श सहित कई प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो गया है ऐसे में इस सम्मेलन में ही प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव भी किया जाएगा। प्रधानाचार्यों का सम्मान भी होगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उघ्द्घाटन माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी के करकमलों से होगा। जबकी विशिष्ट अतिथि के रुप में महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव शामिल होंगे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह करेंगे। विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल योगेन्द्र कुमार सिंह, उप शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल कौस्तुभ सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पवन कुमार तिवारी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अवनीश कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चंद और वित्त एवं लेखाधिकारी अनुपम कुमार भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन को सार्थक बनाने के लिए आयोजनों को विभिन्न सत्रों में विभाजित किया गया है। सम्मेलन में प्रदेश के सभी जनपदों के पदाधिकारी और प्रधानाचार्य शामिल होंगे। प्रांतीय सम्मेलन का समापन 27 दिसंबर की दोपहर 1ः00 बजे समारोह के साथ होगा। इस अवसर पर प्रांतीय संरक्षक डॉक्टर वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा, जिला संरक्षक डॉ. राम सुरेश मिश्रा, जिला मंत्री रामप्रिया शरण सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ रमेश कुमार मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. उदय भान सिंह मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें