Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

सरयू तट से छोटी देवकाली मंदिर तक निकली भव्य कलश यात्रा : मां के जयकारों से गूंजी रामनगरी, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत 25 वर्षों से अनवरत निभाई जा रही परंपरा, श्रद्धालु

सरयू तट से छोटी देवकाली मंदिर तक निकली भव्य कलश यात्रा

मां के जयकारों से गूंजी रामनगरी, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

25 वर्षों से अनवरत निभाई जा रही परंपरा, श्रद्धालु महिलाओं ने कलश में भरा सरयू जल

अयोध्या। शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर शनिवार को शक्ति वाहिनी की ओर से 26वीं कलश यात्रा निकाली गई। मां सरयू के तट पर वरुण पूजन के बाद गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मां के जयकारों से रामनगरी गूंज उठी। नयाघाट से शुरू हुई यात्रा बाबू बाजार, श्रृंगारहाट, हनुमानगढ़ी और हरिद्वारी बाजार होते हुए छोटी देवकाली मंदिर पहुंची। यहां पूजन-अर्चन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।आचार्य पीठ तिवारी मंदिर के सामने महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने पत्नी राजलक्ष्मी त्रिपाठी के साथ माता रानी की आरती उतारी। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार प्रतिपदा तिथि के शुभ मुहूर्त में देवी अनुष्ठान प्रारंभ करना चाहिए और दशमी तिथि को विसर्जन करना चाहिए। केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के संयोजक महंत धनुषधारी शुक्ल ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से नवरात्र की पूर्व संध्या पर यह यात्रा निकाली जा रही है। समिति के अध्यक्ष रमापति पांडेय ने कहा कि कलश यात्रा सनातन परंपरा का हिस्सा है। अनुष्ठान से पहले पवित्र नदी से जल भरकर कलश स्थापित किया जाता है। इसी क्रम में महिलाएं सरयू जल से अपने घरों में कलश स्थापित कर नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करेंगी।शक्ति वाहिनी प्रमुख बिंदु सिंह ने कहा कि यात्रा में महिलाएं उत्साहपूर्वक शामिल होती हैं और कलश स्थापित कर नौ दिनों तक मां की आराधना करती हैं। समिति के प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह ने आयोजन में शामिल माताओं-बहनों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का माध्यम है।आचार्य अशोक शास्त्री ने वरुण पूजन कराया। यात्रा में प्रथम में ऋषिकेश उपध्याय, अभिषेक उपाध्याय, क्षेत्रीय प्रभारी अवधेश द्विवेदी,वंदना त्रिपाठी, पार्वती कौशल, दया मिश्रा, आंचल यादव, प्रभादेवी, अनीता सिंह, अंजू सिंह, गरिमा आचार्य, उर्मिला तिवारी, इस्रावती, रंजन सागर, महासचिव श्रीनिवास शास्त्री, यात्रा प्रभारी दीपचंद्र राही, देवर्षि राम त्रिपाठी, सुरक्षा प्रभारी पंकज गुप्ता, मंगल गुप्ता और अनिल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें