Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई : सरदार पटेल नगर वार्ड के पार्षद मिथिलेश यादव के संयोजन में करतलिया बाबा आश्रम में गरीबों को वस्त्र वितरण व संतों का हुआ

मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

सरदार पटेल नगर वार्ड के पार्षद मिथिलेश यादव के संयोजन में करतलिया बाबा आश्रम में गरीबों को वस्त्र वितरण व संतों का हुआ विशाल भंडारा

मुलायम सिंह यादव हम युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं, उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर हम समाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे: सोनू

अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं देश के पूर्व रक्षामंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। मां सरयू के तट स्थित भजनानंदी संत करतलिया बाबा आश्रम, नया घाट में आयोजित कार्यक्रम में संत-महंतों सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।आश्रम के वर्तमान पीठाधीश्वर बाल योगी महंत रामदास महाराज के संयोजन और सरदार पटेल नगर वार्ड के पार्षद मिथिलेश यादव उर्फ सोनू के आयोजन में कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके उपरांत गरीबों में वस्त्र एवं अन्न का वितरण किया गया। श्रद्धांजलि सभा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।महंत रामदास महाराज ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जमीनी नेता और किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने कहा कि नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलकर समाजवादी कार्यकर्ता समाज को एकजुट करने और आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।रघुवंश संकल्प सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी दिलीप दास त्यागी महाराज ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का स्वभाव अत्यंत सरल था। उन्होंने अयोध्या सहित पूरे प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्य अतिथि तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि नेताजी मजलूम, किसान और गरीब के सच्चे नेता थे, इसलिए जनता उन्हें स्नेहपूर्वक ‘नेताजी’ कहकर पुकारती है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के चुनाव में समाजवादी विचारधारा एक बार फिर प्रबल होकर उभरेगी।पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव उर्फ सोनू ने कहा कि मुलायम सिंह यादव हम युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर हम समाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे।श्रद्धांजलि सभा में महंत कन्हैया दास, महंत परशुराम दास महाराज, महंत पहलवान मनीराम दास, महंत कमल दास, महंत किशोरी शरण महाराज, ननकन यादव, घनश्याम यादव, प्रदीप यादव, विद्वान सिंह यादव, वैभव सिंह, रवि यादव, काशी सहित बड़ी संख्या में संत-महंत एवं समाजवादी नेता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें