Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

अयोध्या के प्रथम महापौर एवं परमहंस पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक को जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी, बधाइयों का

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

किंजल सिंह के हाथों अब परिवहन विभाग की कमान : 2008 बैच की हैं आईएएस, स्वास्थ्य सहित अहम विभागों में रहीं

किंजल सिंह के हाथों अब परिवहन विभाग की कमान

2008 बैच की हैं आईएएस, स्वास्थ्य सहित अहम विभागों में रहीं

सेवानिवृत्ति के 15 दिन पहले हटाये गये आईएएस ब्रजेश नारायण सिंह

अब दी गई सचिव सामान्य प्रशासन विभाग की नई जिम्मेदारी

इससे पूर्व अर्चना अग्रवाल रहीं परिवहन आयुक्त, अब किंजल सिंह दूसरी

लखनऊ। यूपीएससी के वर्ष 2008 बैच और अपने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 25 रैंक हासिल करने वाली महिला आईएएस अफसर किंजल सिंह के हाथों अब परिवहन विभाग की कमान होगी। जबकि सेवानिवृत्ति से ठीक 15 दिन पहले निवर्तमान ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ब्रजेश नारायण सिंह को यहां से स्थानांतरित करते हुए सचिव सामान्य प्रशासन विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि नवनियुक्त की गईं नई ट्रांसपोर्ट कमिश्नर किंजल सिंह इससे पूर्व कई जनपदों में सीडीआई और जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रहीं और फिर स्वास्थ्य विभाग में अहम पद पर नियुक्त रहीं। आईएएस किंजल सिंह के पिता केपी सिंह डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर कार्यरत थे और इनकी बहन भी आईंआरएस अधिकारी हैं।

जानकारी के तहत इससे पूर्व आईएएस अर्चना अग्रवाल बतौर पहली महिला परिवहन आयुक्त रहीं और अब किंजल सिंह दूसरी महिला ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनीं हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें