Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग : ईश्वरीय प्रेम के बिना मानवीय जीवन का कल्याण नहीं हो सकता: श्रीमहंत जगदीश दास

admin

Sun, Aug 24, 2025

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग

जो भगवान श्री कृष्ण की शरणागति प्राप्त करता है वह अभ्युदय हो जाता है: यादराम

ईश्वरीय प्रेम के बिना मानवीय जीवन का कल्याण नहीं हो सकता: श्रीमहंत जगदीश दास

व्यासपीठ का पूजन हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास व जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने किया

अयोध्या। श्रीधाम अयोध्या के प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा हो रही है। कथा चतुर्थ दिवस पर हनुमान बाग मंदिर नंदगांव बरसाना हो गया मौका था श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का। व्यास पीठ से पूर्णानंद आश्रम गोवर्धन मथुरा के प्रख्यात कथावाचक यादराम शास्त्री जी ने जैसे ही भगवान कृष्ण के जन्म के अद्भुत प्रसंग की व्याख्या की और कहां कि इस पावन धराधाम पर भगवान कृष्ण का अवतरण हुआ पूरा मंदिर परिसर नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हो उठा, भक्तगण मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे। कथा के आज चतुर्थ दिवस में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।

शास्त्री जी ने भगवान योग योगेश्वर श्री कृष्ण के जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि जो प्राणी अपने आराधना के श्रद्धा पुष्प भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में अर्पित करता है,अर्थात् जो श्रीकृष्ण की शरणागति प्राप्त करता है,वह सदा अभ्युदय पूर्ण जीवन जीकर मुक्ति का अधिकारी बनता है तथा उसके रोग, शोक, दुःख, द्ररिदता एवं विपदाओं का हरण हो जाता है।श्री महाराज जी ने बताया कि श्रीमद्भागवत मे भगवान ने कहा कि जब मनुष्य में अहम आ जाएं उसको मेरा दर्शन नहीं हो सकता, जिसका मन निश्चल होता है निष्पाप होता है सरल होता है और भाव से सब कुछ समर्पित कर देता है उसके लिए मेरी प्रति कठिन नहीं है। व्यासपीठ से शास्त्री जी जैसे ही भगवान पारब्रह्म परमेश्वर श्री कृष्ण भगवान के जन्म की कथा कहने लगे और कहा कि प्रभु कारागार में अवतार ले लिए पूरा हनुमान बाग मंदिर भगवान कृष्ण के जयकारे से गुंजायमान हो उठा और चारों ओर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयकारे से गुंजायमान होने लगा उपस्थित सभी लोग भाव विभोर होकर के नाचने लगे ऐसा विहंगम दृश्य देखकर सभी लोग भाव विभोर हो गए और भगवान कृष्ण की आरती गाने लगे।

आज की कथा में हनुमान बाग पीठाधीश्वर महंत जगदीश दास व जगद्गुरू परमहंस आचार्य का अभिनन्दन किया गया। कथा को सम्बोधित करते हुए महंत जगदीश दास महाराज जी ने बताया कि ईश्वरीय प्रेम के बिना मानवीय जीवन का कल्याण नहीं हो सकता। महोत्सव का आयोजन श्रीमद् भागवत सेवा समिति टिमरनी हरदा मध्यप्रदेश के तत्वावधान में हो रहा है। कथा का संयोजन पुजारी योगेंद्र दास,सुनील दास,रोहित शास्त्री व नितेश शास्त्री कर रहें है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें