Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

नये राम मन्दिर में गणपति पूजन, सुरक्षा दीवाल का भी श्रीगणेश : गणेश चतुर्थी पर हुआ विधिवत पूजन, मन्दिर की दीवाल लगभग चार किलोमीटर घेराव वाली सुरक्षा के निर्माण का भी हुआ श्रीगणेश

नये राम मन्दिर में गणपति पूजन, सुरक्षा दीवाल का भी श्रीगणेश

गणेश चतुर्थी पर हुआ विधिवत पूजन, मन्दिर की दीवाल लगभग चार किलोमीटर घेराव वाली सुरक्षा के निर्माण का भी हुआ श्रीगणेश

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के परकोटे में विराजमान प्रथम पूज्य श्री गणेश भगवान का आज गणेश चतुर्थी पर विधिवत पूजन किया गया। साथ ही मन्दिर की लगभग चार किलोमीटर घेराव वाली सुरक्षा दीवाल के निर्माण का श्रीगणेश भी हुआ।

नवनिर्मित श्रीगणेश मन्दिर में यह पहला चतुर्थी पूजन था। आज की पावन तिथि पर ही श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की सुरक्षा दीवाल के निर्माण का शुभारंभ भी पूजन अनुष्ठान के साथ हुआ। इसमें ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय, ट्रस्टी डा. अनिल मिश्र और निर्माण से जुड़ी एजेंसियों के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग सम्मिलित हुए। इस मौके पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर परिसर के चारों ओर की सुरक्षा दीवार लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी है। सुरक्षा के सभी मानकों का ध्यान रखकर इसे बनाया जाएगा। इसे बनाने का काम इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड भारत सरकार को कार्य सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर परिसर के उत्तरी द्वार के पास पूजन करने सुरक्षा दीवार का मार्ग प्रशस्त किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें