Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

भक्ति की अविरल धारा में बही रामनगरी, कलश यात्रा से श्री सियपिय मिलन महोत्सव का शुभारंभ

वेस्टलैंड बुक्स की ‘सीईंग एक्वली’ में विश्व के 13 हिंदू धर्मगुरुओं के साथ मिली जगह, समता और मानवता के विचारों को किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

न्यायालय से बरी होने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह : महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

न्यायालय से बरी होने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, 'सत्यमेव जयते' के नारों से गूंज उठी रामनगरी

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने किया स्वागत

श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास महाराज के नेतृत्व में पूर्व सांसद का हुआ ऐतिहासिक स्वागत,अतिथियों के स्वागत में नंदिनी नगर महाविद्यालय ने पलक-पांवड़े बिछा दिए

अयोध्या। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से न्यायालय द्वारा बरी किए जाने के बाद पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। उनके आगमन को लेकर समर्थकों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। निजी विमान से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास महाराज के नेतृत्व में हजारों युवाओं, जनप्रतिनिधियों, संतों तथा समर्थकों ने पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। जय श्रीराम और सत्यमेव जयते के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवी हो उठा।

हवाई अड्डे से निकलते ही बृजभूषण शरण सिंह का काफिला शहर की ओर बढ़ा। सैकड़ों वाहनों का लंबा काफिला आकर्षण का केंद्र बना रहा। समर्थकों ने इस स्वागत यात्रा को "सत्यमेव जयते उत्सव" का स्वरूप दिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया। हनुमानगढ़ी पहुंचने से पहले लगभग एक दर्जन स्थानों पर पुष्पवर्षा और माल्यार्पण के साथ उनका स्वागत किया गया।इसी क्रम में हनुमानगढ़ी मार्ग स्थित रस कुंज स्वीट्स के प्रोपराइटर विकास गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर व्यापारी नेता पंकज गुप्ता, अचल गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। समर्थकों के उत्साह और जयघोष से पूरा क्षेत्र देर तक गूंजता रहा।

इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर संकटमोचन भगवान हनुमान के दर्शन-पूजन किए और राष्ट्र व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के उपरांत उनका काफिला सीधे गोंडा जनपद स्थित नंदिनी नगर स्थित उनके शिक्षण संस्थान के लिए रवाना हो गया। वहां पहले से ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ देश के अनेक हिस्सों से आए समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उनका इंतजार कर रही थी। स्वागत समारोह का आयोजन विधायक प्रतीक भूषण सिंह एवं सांसद करण भूषण सिंह के नेतृत्व में किया गया।नंदिनी नगर में आयोजित समारोह में संत समाज, जनप्रतिनिधियों और हजारों समर्थकों की उपस्थिति रही। श्री रामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी रत्नेशप्रपनाचार्य, आचार्य पीठ श्री लक्ष्मण किला के अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण, हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास, महंत बलराम दास, महंत विवेक दास, महंत दिलीप दास त्यागी, राम आश्रम के महंत जयराम दास, महंत गणेशानंद, महंत राम मिलन शरण सहित अनेक संत-महात्माओं ने बृजभूषण शरण सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने न्यायालय के निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा कि सत्य की राह कठिन अवश्य होती है, किंतु अंततः विजय सत्य की ही होती है। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने में समय लग सकता है, परंतु न्याय व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखना चाहिए।

श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान हनुमान जी के प्रति आस्था रखने वाला व्यक्ति सदैव धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का प्रयास करता है। उन्होंने न्यायालय के निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा कि अब न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह को आरोपों से मुक्ति मिली है, इसलिए संत समाज उनका अभिनंदन कर रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय का सभी को सम्मान करना चाहिए।समारोह के दौरान विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने देश के विभिन्न हिस्सों से आए संतों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, उत्साह और धार्मिक वातावरण का समन्वय देखने को मिला। स्वागत समारोह देर तक चलता रहा और समर्थकों ने अपने नेता के प्रति विश्वास एवं समर्थन व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। आये हुए अतिथियों का स्वागत नन्दनी नगर में सोनू सिंह, नीलेश सिंह, जेडी सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी सहित पूरा नन्दनी नगर परिवार कर रहे थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें