Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

धर्मस्थलों को लेकर लागू की गई है शराब बंदी : नितिन अग्रवाल : आबकारी मंत्री ने सपा के शासन काल के दौरान माफिया व विभाग के नेक्सस का किया जिक्र

धर्मस्थलों को लेकर लागू की गई है शराब बंदी : नितिन अग्रवाल

आबकारी मंत्री ने सपा के शासन काल के दौरान माफिया व विभाग के नेक्सस का किया जिक्र

विभाग द्वारा शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की दिया जानकारी

अयोध्या। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान सपा के शासन काल में माफियाओं व विभाग के नेक्सस का जिक्र करते हुए उसे अपनी सरकार में तोड़ने की बात कही। उन्होंने शराब बंदी को लेकर अपना पक्ष रखा। मंत्री ने कहा कि आस्था के केन्द्र धर्मस्थलों को लेकर शराब बंदी लागू की गयी है। अयोध्या मंदिर के क्षेत्र में पूरी तरह से शराब बंदी लागू कर रखी गयी है। यहां किसी भी मदिरा की दुकान को एलाउ नहीं किया जा सकता है। नियमों का पालन किया जा रहा है। पंचकोसी परिक्रमा क्षेत्र मे पूर्ण रुप से शराबबंदी लागू है। उन्होंने बताया कि पूरी तरह से माफियाओं का राज व विभाग पर कंट्रोल सपा के शासन काल में रहता था। उस नेक्सस को तोड़ने का कार्य किया गया। उत्तर प्रदेश में शराब माफियाओं की कमर पूरी तरह से तोड़ी गयी है। विभाग पूरे वर्ष इस अभियान को चलाता है। इसमें हमें काफी सफलता मिली है। हर महीने विशेष परिवर्तन अभियान चलते है। दूसरे प्रदेश के अवैध मदिरा को आने तथा इसे यूपी में चलने को बंद किया गया है। इसमें शामिल लोगो जेल भेजा गया है। जहां शराब बंदी लागू है। वहां पूर्णतया बंदी है। सपा का गुंडाराज हमने खत्म किया है। चाहे वह जो भी प्रचार कर ले। उत्तर प्रदेश की जनता सपा को कभी स्वीकार नहीं करेगी। कानून व्यवस्था का माडल योगी ने स्थापित किया है। हमारी सरकार ने व्यापारी को सुरक्षा दी है। न वसूली होती है न जबरन कोई एफआईआर कराता है। व्यापारी भाजपा के साथ खड़ा है। व्यापारी, किसान व महिलाओं की सुरक्षा हमारी सरकार का संकल्प है। इससे पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह बिन्नू के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने रामनामा पहना कर व पुष्प गुच्छ देकर आबकारी मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष कमलेंद्र गुप्ता, योगेंद्र कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें