Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

भाजपा सरकार में किसानों को खाद के बदले मिल रही है लाठियां : अवधेश : किसानों पर दोहरी मार, खाद की कालाबाजारी में भाजपा नेताओं की संलिप्तता

भाजपा सरकार में किसानों को खाद के बदले मिल रही है लाठियां : अवधेश प्रसाद

किसानों पर दोहरी मार, खाद की कालाबाजारी में भाजपा नेताओं की संलिप्तता

अयोध्या। रविवार को सांसद अवधेश प्रसाद ने यूरिया खाद की क़िल्लत व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान सांसद अवधेश प्रसाद ने किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में किसान दोहरी मार झेल रहे हैं।

सांसद ने कहा कि एक ओर छुट्टा पशु किसानों की फसलों को चौपट कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर किसानों को समय से यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद लेने गए किसानों को समितियों पर लाइन में लगने के बावजूद खाद के बजाय लाठियां मिल रही हैं। अवधेश प्रसाद ने कहा कि यही यूरिया खाद भाजपा से जुड़े लोगों के ट्रैक्टरों में भरकर बाहर भेज दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद की कालाबाजारी में भाजपा कार्यकर्ता सीधे तौर पर शामिल हैं, जबकि मेहनतकश किसान खाद की एक बोरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को समय पर खाद और सुरक्षा नहीं मिली तो आने वाले दिनों में भाजपा सरकार को गंभीर जनविरोध का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव,छोटे लाल यादव,सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, कुंवर बहादुर सिंह, राम करन यादव,आकिब खान, राजू वर्मा,सरोज यादव, सीताराम यादव भी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें