Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

रामनगरी में गोल्फ कार्ट बनी जाम की बड़ी वजह : आम जनमानस को आने-जाने में कठिनाई अस्पताल में मरीजों को भी जाने में कठिनाई

रामनगरी में गोल्फ कार्ट बनी जाम की बड़ी वजह

आम जनमानस को आने-जाने में कठिनाई अस्पताल में मरीजों को भी जाने में कठिनाई

गोल्फ कार्ट की वजह से रोड जाम "ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, पुलिस मस्त"

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में ट्रैफिक जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। श्रीराम अस्पताल से लेकर राम मंदिर तक के मार्ग पर बड़ी संख्या में चलने वाली गोल्फ कार्ट यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गोल्फ कार्ट के लिए न तो कोई निर्धारित स्टॉप है और न ही इनके खड़े रहने की कोई निश्चित व्यवस्था। ड्राइवर मनमाने ढंग से सड़कों के किनारे गाड़ियां खड़ी कर लेते हैं। एक गाड़ी के बगल दूसरी गाड़ी लगा दी जाती है और वहीं यात्रियों को बैठाया जाता है। नतीजा यह होता है कि सड़क पर लंबा जाम लग जाता है। यात्रियों और आम नागरिकों का सवाल है कि आखिर इस पर प्रशासन मौन क्यों है? गोल्फ कार्ट की अव्यवस्थित पार्किंग ने पूरी ट्रैफिक व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। लोग समय से मंदिर तक नहीं पहुंच पाते, वहीं मरीजों को अस्पताल आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गोल्फ कार्ट के लिए तय स्टॉप और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें