Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

श्री सरयू निकुंज में 20वां वार्षिकोत्सव व ब्रह्ममहोत्सव आरंभ, सरयू तट : स्वामी रघुनाथदेशिक जी महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार संग स्नान, सांस्कृतिक संध्या में भक्ति संगीत से भावविभोर

श्री सरयू निकुंज में 20वां वार्षिकोत्सव व ब्रह्ममहोत्सव आरंभ, सरयू तट तक निकली भव्य शोभायात्रा

स्वामी रघुनाथदेशिक जी महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार संग स्नान, सांस्कृतिक संध्या में भक्ति संगीत से भावविभोर हुए श्रद्धालु

अयोध्या। श्रीपीठम चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री सरयू निकुंज रामकोट अयोध्या में 20वां वार्षिकोत्सव एवं ब्रह्ममहोत्सव 26 से 28 फरवरी तक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव का संयोजन स्वामी रघुनाथदेशिक जी महाराज के सान्निध्य में किया जा रहा है।

महोत्सव के द्वितीय दिवस पर श्री सरयू निकुंज रामकोट से मां सरयू तट तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जयघोष के बीच श्रद्धालु रंग-गुलाल उड़ाते हुए ठाकुर जी को सरयू तट तक लेकर पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान को मां सरयू के पावन जल में स्नान कराया गया। इसके उपरांत पुनः शोभायात्रा मंदिर परिसर लौटी, जिसमें हजारों श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

शाम के सत्र में मंदिर में भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने भक्ति संगीत व अन्य प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

बताया गया कि महोत्सव के प्रथम दिवस भगवान का पटाभिषेक संपन्न हुआ था। प्रतिवर्ष जगद्गुरु स्वामी रघुनाथदेशिक जी महाराज के निर्देशन में यह आयोजन किया जाता है।

जगद्गुरु महाराज ने बताया कि त्रिदिवसीय महोत्सव का समापन शनिवार को संतों के सम्मान एवं विशाल भंडारे के साथ होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें