Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने दीपोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण : राम की पैडी पर विजिटर गैलरी व पर्यटन सुविधाओं का किया अवलोकन अयोध्या। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति अमृत अभिजात ने

प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने दीपोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण

राम की पैडी पर विजिटर गैलरी व पर्यटन सुविधाओं का किया अवलोकन

अयोध्या। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति अमृत अभिजात ने मण्डलायुक्त राजेश कुमार व जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के साथ दीपोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव पर्यटन ने रामकथा पार्क व हेलीपैड स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया व सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अगले चरण में प्रमुख सचिव पर्यटन द्वारा राम की पैडी पर विजिटर गैलरी/सेल्फी प्वाइंट और पर्यटन सुविधाओं का निरीक्षण किया। उक्त परियोजना के निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर स्तम्भ, स्टेज, स्टेप, पाथवे, प्लेटफार्म पर पत्थर लगाने, 02 नग स्टोन दीया (दीप), 02 नग स्टोन प्लान्टर के कार्य प्रगति पर पाया गया। आगामी दीपोत्सव-2025 से पूर्व उक्त परियोजना के अन्तर्गत चल रहे कार्यों को शीघ्र अतिशीघ्र मानक अनुरूप 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के साथ-साथ एकत्रित मलबे को हटाने के सख्त निर्देश दिये गये है। अगले चरण में उन्होंने सरयू नदी के नया घाट से लक्ष्मण घाट तक पर्यटन सुविधाओं का विकास एवं सौंदर्यीकरण के निरीक्षण में पाथवे, आरती स्थल, छतरी में फ्लोरिंग का कार्य एवं स्टेप पर पत्थर लगाने का कार्य प्रगति पर पाया गया है। परियोजना प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि नया घाट से सिंचाई पम्प हाऊस तक आरती स्थल के वी०आई०पी० प्वेलियन के कार्य के अलावा समस्त कार्य 30 सितम्बर तक पूर्ण करा दिया जायेगा। उक्त परियोजनान्तर्गत चलित कार्यों को आगामी दीपोत्सव 2025 के दृष्टिगत अतिशीघ्र मानक अनुसार पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिये गये है। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद अयोध्या, कार्यदायी संस्था यू०पी० प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि0, परियोजना प्रबन्धक, सहायक परियोजना प्रबन्धक व अवर अभियन्ता एवं सम्बन्धित फर्म के इंजीनियर उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें