Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जमीन बेचकर पत्नी को भेजा कनाडा, विदेश जाकर बदली नियत कर ली दूसरी शादी,

बमबम यादव

Wed, Feb 7, 2024

इंसाफ के लिए दर दर भटक रहा पति

भारतीय छात्रों का कनाडा जाकर पढ़ाई करने का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में विदेश में पक्के होने के लिए छात्र कई तरह के तरीके अपनाते है। इतना ही नहीं लड़कियां भी  विदेश  में पीआर लेने के लिए शादी का सहारा ले लेती है। ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है जहां भारत में शादी करके कनाडा गई एक लड़की ने फिर से विदेश में जाकर दूसरी शादी कर ली। इतना ही नहीं उसने अपने भारत में ससुराल वालों को धोखा देते हुए उनके फोन नंबर भी ब्लाॅक कर दिए।

बता दें कि  मामला पंजाब के बटाला के नजदीकी गांव पेराेशाह से सामने आया है। यहां के रहने वाले हरमिंदर सिंह की पत्नी  पढ़ाई करने कनाडा चली गई. इसके बाद अपने पति को वहां नहीं बुलाया और कनाडा में दूसरी शादी कर ली।

वहीं अब पीड़ित परिवार ने एसएसपी ऑफिस में पुलिस के उच्चाधिकारियाें से परिवार के लोगों ने शिकायत की है। मामले की जानकारी देते हुए हरमिंदर सिंह ने बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले जिला बटाला के गांव की रहने वाली लड़की के साथ हुई थी। दाेनाें एक साथ पढ़ाई करते थे और परिवाराें की रजामंदी के साथ दाेनाें की शादी हुई। 

शादी के करीब तीन महीने बाद उसकी पत्नी कनाडा चली गई थी।  इस दौरान वह पत्नी के कॉलेज की फीस भी पति ही भरता रहा. इसके लिए उसने अपनी पैतृक जमीन भी बेच दी।

हरमिंदर सिंह ने बताया कि पहले तो उसकी पत्नी उसे कनाडा ले जाने के लिए कहती रही इतना ही नहीं दो-तीन बार उसने फाइल भी लगाई।  उसे कनाडा का वीजा नहीं मिला पाया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के एक साल बाद उनकी पत्नी पंजाब आई थी। जब वह यहां से गई, तो वह गर्भवती थी। मगर, कनाडा जाने के बाद उसकी पत्नी ने अपने परिवार की सहमति से गर्भपात करा लिया। अब उसके कनाडा में रहने वाले दोस्तों ने जानकारी दी है कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी ने कनाडा में दूसरी शादी कर ली है। इतना ही नहीं पति और उसके घरवालों का नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। और तो और पत्नी को फोन करने पर वह गाली-गलौज करने लगती है और  ससुराल वालों को जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।  युवक की की मां सुरजीत कौर ने कहा कि 12 साल से कनाडा जाने की उम्मीद में बैठे उसके बेटे काे धोखा मिला है, जिससे मन काे बहुत ठेस पहुंची है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें