Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

बारिश में भी नहीं थमी आस्था की डोर : चौदह कोसी परिक्रमा पथ पर नंगे पांव उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

बारिश में भी नहीं थमी आस्था की डोर

चौदह कोसी परिक्रमा पथ पर नंगे पांव उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

अयोध्या। मूसलाधार बारिश, कीचड़ और ठंडी हवाओं पर भक्तों की आस्था इन सबसे ऊपर  कार्तिक मास की चौदह कोसी परिक्रमा  के दौरान रामनगरी अयोध्या में गुरुवार को भक्ति के सागर में डूबी रही। सरयू स्नान के बाद श्रद्धालु नंगे पांव 42 किलोमीटर लंबी परिक्रमा पर निकले। बारिश से भीगे मार्ग पर कहीं जलभराव था, कहीं फिसलन, फिर भी श्रद्धालु “जय श्रीराम” का उद्घोष करते आगे बढ़ते रहे।   सुबह से ही रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच श्रद्धालु पॉलीथिन, बोरी या तिरपाल ओढ़कर परिक्रमा कर रहे थे। महिलाएं, वृद्ध और बच्चे भी उत्साह से कदम बढ़ा रहे थे। कई श्रद्धालु मिट्टी की एक मुट्ठी माथे से लगाकर आशीर्वाद लेते देखे गए। श्रद्धालु सीताराम तिवारी ने कहाकृ “भक्ति के आगे बारिश क्या मायने रखती है। प्रभु का नाम ही सबसे बड़ी ऊर्जा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। 2000 से अधिक पुलिसकर्मी, 13 एएसपी, 36 सीओ और 19 थाना प्रभारी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी पर हैं। भीड़ पर निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं बम डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमें भी सक्रिय हैं। संवेदनशील स्थलों पर पीएसी और आरएएफ की कंपनियां तैनात हैं। राम की पैड़ी, कनक भवन, हनुमानगढ़ी और गुप्तार घाट क्षेत्र श्रद्धालुओं से पटे रहे। नगर निगम के कर्मचारी सफाई व पानी निकासी में जुटे रहे। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भक्त भक्ति भाव से सराबोर होकर आगे बढ़ते रहे। भारी वर्षा में भी अयोध्या की गलियाँ जय श्री राम के जयघोष से गूंज रहीं थी। आस्था अविरल धारा एक बार फिर सिद्ध कर गई कृ भक्ति की राह में कोई बाधा टिक नहीं सकती। चौदह कोसी परिक्रमा  31 अक्टूबर तड़के 4ः40 बजे तक चलेगी।  पंचकोसी परिक्रमा देव उठनी एकादशी तिथि पर 1 नवंबर तड़के 4 बजे से शुरू होगी, जो 2 नवंबर रात 2ः57 बजे तक चलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें