Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

अयोध्या के प्रथम महापौर एवं परमहंस पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक को जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी, बधाइयों का

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

यूपी: प्रदेश से जम्मू जाने और आने वाली सभी 58 ट्रेनें हुईं रद्द : जम्मू संभाग में बारिश-भूस्खलन से बिगड़े हालात के बाद वहां आने-जाने वाली 58 ट्रेनें रद्द

यूपी: प्रदेश से जम्मू जाने और आने वाली सभी 58 ट्रेनें हुईं रद्द

जम्मू संभाग में बारिश-भूस्खलन से बिगड़े हालात के बाद वहां आने-जाने वाली 58 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसमें उत्तर प्रदेश आने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनों को जम्मू से पहले अंबाला में ही रोक दिया गया। ट्रेनें रद्द होने से हजारों यात्री जम्मू और कटरा में फंसे हैं। यात्रियों की सहायता के लिए रेलवे ने जम्मू और कटरा स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई है।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक जम्मू से आने वाली जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस और लखनऊ से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी। अमरनाथ एक्सप्रेस और कोलकाता जम्मूतवी ट्रेन का संचालन शुक्रवार को भी नहीं होगा। पिछले सप्ताह लखनऊ से ट्रेनों के जरिये 18700 से अधिक यात्री जम्मू गए हैं। वहां फंसे यात्रियों को निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। स्पेशल ट्रेन यात्रियों को जम्मू से दिल्ली तक लाएंगी। दिल्ली से दूसरी ट्रेनों से यात्रियों को लखनऊ लाया जाएगा।

इन ट्रेनों को किया गया निरस्त

उत्तर प्रदेश की तरफ आने वाली ट्रेनों में कटरा-ऋषिकेष, जम्मूतवी-वाराणसी, कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी, अमरनाथ एक्सप्रेस, टाटानगर-जम्मूतवी, उधमपुर-छपरा, कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस प्रमुख हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वैष्णो देवी कटरा से 28 अगस्त को चलने वाली 14612 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस, भागलपुर से 28 अगस्त को चलने वाली 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस और शहीद कैप्टन तुषार महाजन से 27 अगस्त को चलाई गई 05194 छपरा स्पेशल को निरस्त किया गया है।

ये ट्रेनें हुईं आंशिक निरस्त

यूपी से जम्मू की तरफ जाने वाली ट्रेनों में सिलायदह एक्सप्रेस को लुधियाना, राजगीर-उधमपुर एक्सप्रेस को अंबाला, वाराणसी-जम्मू तवी को जालंधर कैंट, गुवाहाटी-जम्मूतवी को सहारनपुर, छपरा-उधमपुर को जालंधर, कामाख्या-जम्मूतवी को घगवाल, वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस की यात्रा को जालंधर कैंट पर समाप्त कर दिया गया है। उधर से आने वाली ट्रेनों में जम्मूतवी-गुवाहाटी को सहारनपुर, जम्मूतवी-धनबाद को अंबाला कैंट, जम्मूतवी-वाराणसी को जालंधर कैंट पर समाप्त करते हुए वापसी में वहीं से चलाया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें