Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

अयोध्या के प्रथम महापौर एवं परमहंस पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक को जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी, बधाइयों का

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: '1 मिनट में बिना दर्द के मौत', 'मौत की मशीन' को मिली कानूनी मंजूरी

बमबम यादव

Wed, Dec 8, 2021

सरकार ने सुसाइड मशीन को कानूनी मंजूरी दे दी है। इस मशीन के जरिए कोई भी व्यक्ति बिना किसी दर्द के 1 मिनट में मर सकता है। कहा जा रहा है कि ये मशीन ऐसे लोगों के लिए बनाई गई है जिन्हें बहुत गंभीर बीमारी होती है और जो हिल-डुल भी नहीं पाते।

स्विट्जरलैंड सरकार ने सुसाइड मशीन के इस्तेमाल को कानूनी मंजूरी दे दी है. इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि इस मशीन से किसी भी व्यक्ति की 1 मिनट के भीतर बिना किसी दर्द के मौत हो सकती है। ये मशीन ताबूत के आकार की बनी हुई है. इस मशीन के जरिए ऑक्सीजन का लेवल बहुत कम कर दिया जाता है जिससे 1 मिनट के अंदर मौत हो जाती है।

एग्जिट इंटरनेशनल नाम की संस्था के डायरेक्टर डॉ. फिलिप निट्स्के ने इस 'मौत की मशीन' को बनाया है. उन्हें 'डॉ. डेथ' भी कहा जाता है।

स्विट्जरलैंड में इच्छामृत्यु को कानूनी मान्यता मिली हुई है। एग्जिट इंटरनेशनल का दावा है कि पिछले साल स्विट्जरलैंड में 1,300 लोगों ने दूसरों की मदद से आत्महत्या की थी।

कहा जा रहा है कि इस मशीन को ऐसे लोगों के लिए बनाया गया है जो बीमारी की वजह से हिल-डुल भी नहीं पाते। ब्रिटिश वेबसाइट इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मशीन को अंदर से भी ऑपरेट भी किया जा सकता है। बीमार व्यक्ति मशीन के अंदर पलकें झपकाकर भी इस मशीन को चला सकता है। इस मशीन में बायोडिग्रेडेबल कैप्सूल लगा है जिसे ताबूत की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें