Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: कुश्ती लोकप्रिय थी, है और रहेगी: बृजभूषण सिंह

बमबम यादव

Sun, Oct 30, 2022

भारतीय कुश्ती को शिखर पर पहुंचाया है सांसद बृजभूषण शरण ने: महंत बलराम दास

नंदिनी नगर स्टेडियम में ग्रैंड प्रिक्स नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का समापन सोमवार को

देश के कोने-कोने से आए 1200 से अधिक पहलवान दिखा रहें अपना दमखम

अयोध्या। अयोध्या का कुश्ती से सदियों पुराना नाता रहा है और यह धरती भारत केसरी,हिंद केसरी जैसे पहलवानों को जन्म देती है और इसी मिट्टी में पले बढ़े भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बीजेपी के कैंसर गंज सांसद बृजभूषण सिंह ने जहां कुश्ती में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए आगे बढ़ाया है आज भारत कुश्ती में निरंतर अनेकों गोल्ड जीत रहा है वही गोंडा की धरती पर स्थापित नंदिनी नगर कॉलेज के स्पोर्ट्स स्टेडियम में निरंतर कुश्ती के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करके अपने क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के विकास में भी अपना योगदान दिया है। नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार से तीन दिवसीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है जिसके द्वितीय दिवस की बेला में अयोध्या केरसिक पीठाधीश्वर जानकी घाट बड़ास्थान के महंत जन्मेजय शरण, बड़ा भक्तमाल जी की छावनी के महंत अवधेश कुमार दास, हनुमानगढ़ी के महंत बलराम दास, रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास, बावन मंदिर के महंत वैदेही बल्लभ शरण सहित अयोध्या के सैकड़ों पहलवान संतो और महंत स्टेडियम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पहलवानों को आशीर्वाद देते हुए उनका हौसला बुलंद किया।
संतो महंतों का स्वागत विधायक प्रतीक भूषण, करन भूषण और सुदीप भूषण ने किया। संतो महंतों की व्यवस्था अयोध्या के प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी ने की। पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए अयोध्या के साथ-साथ दूरदराज से लोग उपस्थित रहे सांसद बृजभूषण शरण सिंह सभी पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कुश्ती मिट्टी से जुड़ी प्रतिभा है पहले गांव गांव में लोग अखाड़ा लगाकर के बच्चों को कुश्ती सिखाते थे जिससे हमारे देश के युवा मजबूत रहते थे और हर परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार रहते थे। वर्तमान समय में कुश्ती नए रूप में भी हो गई है और पुरानी प्रतिभा को भी हमें सजाना चाहिए जिससे कि खेल में हमारा देश विश्व चैंपियन बने और हमारे बच्चे कुश्ती लड़ करके मजबूत बने जिससे किसी भी परिस्थिति में देश की सुरक्षा के लिए हम तैयार हो सके। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इस समय देश में क्रिकेट के बाद सबसे अधिक किसी खेल की चर्चा है, तो कुश्ती की है। कुश्ती खेलने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले देश में 3 नेशनल होते थे, अब देश में 23 नेशनल हो रहे हैं। कुश्ती लोकप्रिय थी, है और रहेगी। कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बताया यहां कई वर्षों से राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होती है। जिसके लिए टेंट कनात सहित तमाम व्यवस्थाएं करनी पड़ती थी। बहुत सोच-विचार के बाद हमने एक स्थाई तौर पर शेड तैयार किया है। हमें लगता है, या फिर ऐसी सूचना है कि यह विश्व का पहला प्लेटफार्म ओपन कुश्ती के लिए बना है। दुनिया के अंदर कुश्ती होती है। इससे बड़े तथा इससे अच्छे हाल हैं। लेकिन ओपन कुश्ती कराने के लिए यह दुनिया का पहला हाल है।
नंदिनी नगर में ओपन कुश्ती के लिए दुनिया का यह इकलौता प्लेटफार्म तैयार किया गया है। इसे विशेष तरीके से स्थाई तौर पर तैयार किया गया है। अभी तक यहां जब भी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था। तो उसके लिए टेंट कनात सहित विभिन्न व्यवस्थाएं करनी पड़ती थी। स्थाई तौर पर व्यवस्था हो जाने से अब सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति मिल गई है।
कुश्ती चैंपियनशिप की फाइनल प्रतियोगिता सोमवार को होगी जिसमें अयोध्या के संतो महंतों के साथ जनप्रतिनिधि और दूर गांव गांव से कुश्ती के प्रेमी उपस्थित होकर के पहलवानों का हौसला अफजाई करेंगे। चैंपियनशिप की व्यवस्था के रूप में जेडी सिंह व सोनू सिंह लगे हुए हैं। इस चैंपियनशिप में सभी वर्गों के टॉप 10 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें प्रतियोगिता में पुरुष और महिला पहलवान प्रतिभाग कर रहे हैं। वहीं देश के कोने-कोने से आए 1200 से अधिक पहलवान इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखा रहें है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें